ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं में एक बेटा और तीन बेटियां

आगरा(राजकुमार तिवारी): कभी-कभी चमत्कार के आगे विज्ञान को भी हारना पड़ता है। हालांकि आमतौर पर विज्ञान किसी भी तरह चमत्कार को नहीं मानता लेकिन कुछ मामलों में उसे चमत्कार की बात स्वीकार करनी पड़ती है। ऐसा ही चमत्कार यहा अम्बे हॉस्पिटल में उस समय देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जबकि चिकित्सकों में महिला का अल्ट्रा साउंड़ करने के बाद उसके जुड़वां बच्चे होने का दावा किया था, लेकिन जब उसका प्रसव कराया गया तो दो नहीं, चार बच्चों ने जन्म लिया। अस्पताल के संचालक महेश चौधरी व डिलीवरी कराने वाले पैनल में शामिल चिकित्सक चार बच्चों ने एक साथ जन्म लेने को किसी चमत्कार ने कम नहीं मान रहे हैं।

अम्बे हॉस्पिटल के संचालक महेश ने बताया कि एत्माद्दोला क्षेत्र की रहने वाली महिला खुशबू डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई था। जब डॉक्टर ने उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो उसमें जुड़वा बच्चे दिख रहे थे। इसलिए डिलीवरी कराने के लिए तीन सदस्य डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया, जिसमें डॉक्टर प्रियंका सिंह ,डॉक्टर नीलम यादव,डॉक्टर सुखदेव शामिल थे। इस पैनल ने डिलीवरी कराने के लिए महिला का ऑपरेशन शुरू किया तो महिला ने एक के बाद एक चार बच्चों को जन्म दिया, जिसे देखकर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का पैनल भी हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी के PA पर विधवा से बलात्कार करने का लगा आरोप, उत्तमनगर में रेप का मामला दर्ज

पैनल को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दो ही बच्चे दिख दे रहे थे, लेकिन खुशबू ने तीन लड़कियों और एक लड़के को जन्म दिया है। ये चारों नवजात शिशु स्वस्थ हैं फिर भी चारों शिशुओं को एहतियातन ट्रांसयमुना के पालना नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।
महेश चौधरी का कहना है कि अम्बे हॉस्पिटल विगत 10 साल से चल रहा है, लेकिन चार बच्चों की एक साथ डिलीवरी का केस पहली बार आया है, जो एक चमत्कार ही माना जाएगा। चौधरी ने कहा कि वह इन बच्चों की देखभाल खुद करेंगे। यदि परिवार को आर्थिक सहायता की जरुरत हुई तो भी अस्पताल उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button