BusinessSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Sukanya Samriddhi Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना के बदले 5 बड़े नियम

5 big changes in Sukanya Samriddhi Yojana rules

Sukanya Samriddhi Scheme: केंद्र सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरू करने की घोषणा की थी। SSY को पब्लिक प्रोविडेंट फंड जैसी कई अन्य बचत योजनाओं की तुलना में अधिक रिटर्न देने के लिए जाना जाता है।

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही की बात करें तो इस योजना पर करीब 8.2 फीसदी का शानदार ब्याज दिया जा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है जिसके तहत आपकी बेटी को करोड़पति बनाया जाता है। अब इस योजना के खातों में कुछ बदलाव करने की तैयारी की जा रही है।

ट्रांसफर होंगे खाते

कुछ खाते ऐसे भी थे जिन्हें माता-पिता की जगह लड़की के दादा-दादी ने खुलवाए थे। आर्थिक मामलों के विभाग ने उन खातों को अपडेट करने की जानकारी दी है। नये नियमों के तहत, जो खाते माता-पिता के बजाय दादा-दादी द्वारा खोले गए थे, उन्हें अब योजना के मूल दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए खाते को माता-पिता के नाम पर स्थानांतरित करना होगा। इसके अलावा जिन लोगों ने अपनी बेटी के नाम पर दो खाते खुलवाए हैं, उन खातों को भी तुरंत बंद कर दिया जाएगा। इन खातों में जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा, सिर्फ मूल राशि ही वापस की जाएगी। पहले ज्यादातर दादा-दादी अपनी पोतियों के लिए खाते खुलवाते थे। अब इस नए नियम को लागू करने का उद्देश्य खाता खोलने में होने वाली विसंगतियों को ठीक करना है, जिसे 1 अक्टूबर 2024 से लागू किया जाएगा।

खाता कैसे ट्रांसफर करें?

खाता ट्रांसफर के लिए मूल खाता पासबुक जरूरी है, क्योंकि इसमें खाते की सारी जानकारी होती है। उम्र और रिश्ते के सबूत के तौर पर लड़की का जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी है। इसके अलावा लड़की से रिश्ता साबित करने वाले दस्तावेज भी जरूरी होंगे। जिस व्यक्ति के नाम पर खाता ट्रांसफर करना है, उसका पहचान पत्र होना जरूरी है। इसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझें:

1- जरूरी दस्तावेजों के साथ उस पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाएं जहां मूल खाता खोला गया था।

2- बैंक या पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को उस काम के बारे में बताएं जो आप करवाना चाहते हैं।

3- बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म मांगें। इस दौरान सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही भरी गई हो।

4- सुनिश्चित करें कि भरे हुए ट्रांसफर फॉर्म पर मौजूदा खाताधारक (दादा-दादी) और नए अभिभावक (माता-पिता) दोनों के हस्ताक्षर हों।

5- हस्ताक्षरित फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ जमा करें। इसके बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी आपके आवेदन पर काम करेंगे।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button