Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को मिली सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी, मां को लेने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य अपडेट को लेकर सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, इससे पहले रविवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट में दिक्कत है। इसके बाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया।

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है। सोनिया गांधी को आज सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों की लगातार देखभाल के बाद गुरुवार से उन्हें खास डाइट प्लान भी शुरू कर दिया गया है।

पढ़े : सोनिया गांधी 3 दिन से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, कैसी है उनकी तबीयत, कब मिलेंगी छुट्टी?

डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इससे पहले रविवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें पेट में दिक्कत है। इसके बाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पहले भी हुई थी भर्ती

आपको बता दें कि 78 वर्षीय सोनिया गांधी को बढ़ती उम्र के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कई बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इसी साल 20 फरवरी को भी उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आखिरी बार 13 फरवरी को संसद में देखा गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह लंबे समय से कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कांग्रेस ने 2004 में की थी जीत दर्ज

वह रायबरेली संसदीय क्षेत्र से सात बार और कर्नाटक के बेल्लारी संसदीय क्षेत्र से एक बार लोकसभा चुनाव भी जीत चुकी हैं। सोनिया गांधी के अध्यक्ष रहते हुए 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 10 साल तक सरकार चली।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button