न्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

Haryana News: हरियाणा राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 13 डीआरओ के तबादले

हरियाणा सरकार (Haryana government) ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सख्त कदम उठाते हुए 13 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) के तबादले कर दिए हैं। विभाग पर लंबे समय से भ्रष्टाचार, रजिस्ट्री में अनियमितता और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी है।

Haryana News: हरियाणा सरकार (Haryana government) ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सख्त कदम उठाते हुए 13 जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) के तबादले कर दिए हैं। विभाग पर लंबे समय से भ्रष्टाचार, रजिस्ट्री में अनियमितता और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी जारी है।

पढ़े : Haryana Government: हरियाणा में शराब ठेकों की नीलामी में गैंगस्टरों की दखलंदाजी पर सख्त सरकार

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा राजस्व विभाग

राजस्व विभाग पर कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर रजिस्ट्री करने और मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। हाल ही में भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक होने के बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा था। ऐसे में बुधवार को जारी आदेशों में 13 डीआरओ के तबादले (DROs transferred) किए गए हैं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

तबादला किए गए अधिकारियों की सूची

सरकार द्वारा जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं:

• कनब लाकड़ा (रोहतक) – पानीपत
• प्रमोद चहल (झज्जर) – रोहतक
• सुशील शर्मा (फरीदाबाद) – भिवानी
• मनबीर (गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) – झज्जर
• विजय कुमार (हिसार) – गुरुग्राम
• विकास (अंबाला) – फरीदाबाद
• राजेश ख्यालिया – अंबाला
• नरेश (स्टेशन प्रतीक्षा में) – हिसार
• जोगिंद्र शर्मा (नूंह) – अर्बन लोकल बाडी, पंचकूला
• हर्ष खनगवाल (एचईपीसी) – डायरेक्टर कंसोलिडेशन, पंचकूला
• बिजेंद्र राणा (अर्बन एस्टेट फरीदाबाद) – एसओ जुई कैनाल, भिवानी
• श्यामलाल (फतेहाबाद) – गुरुग्राम म्यूनिसिपल ऑफिस
• रणविजय सुल्तानिया (पानीपत) – नूंह

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

रणविजय सुल्तानिया के खिलाफ मामला दर्ज

रणविजय सिंह सुल्तानिया (Ranvijay Singh Sultania) का नाम किसानों की मुआवजा राशि में गोलमाल के एक गंभीर केस में शामिल है। उनके साथ-साथ नायब तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो सहित कुल 27 लोगों पर फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फिलहाल पानीपत में तैनात थे और सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। अब उन्हें नूंह भेजा गया है।

राजस्व विभाग (Revenue Department) में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों के चलते सरकार ने सख्ती दिखाते हुए यह तबादले किए हैं। इससे यह संकेत गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ अब सरकार नरमी नहीं बरतेगी।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button