Punjab News: कैबिनेट में 7वां फेरबदल, संजीव अरोड़ा की एंट्री से सियासी हलचल तेज़
हाल ही में हलका वैस्ट के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के साथ ही पंजाब की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद से विधायक बने अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार के दौरान खुद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी ने यह घोषणा की थी कि अरोड़ा को मंत्री पद मिलेगा। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गवर्नर से मुलाकात कर इसकी पुष्टि कर दी है कि उन्हें जल्द कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
Punjab News: हाल ही में हलका वैस्ट के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के साथ ही पंजाब की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद से विधायक बने अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार के दौरान खुद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी ने यह घोषणा की थी कि अरोड़ा को मंत्री पद मिलेगा। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गवर्नर से मुलाकात कर इसकी पुष्टि कर दी है कि उन्हें जल्द कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
कैबिनेट विस्तार या फेरबदल?
संजीव अरोड़ा की एंट्री के साथ ही यह चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या सिर्फ उन्हें मंत्री बनाया जाएगा या कैबिनेट में और भी नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के बीच इस मुद्दे पर मंथन हुआ है। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस के आधार पर मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल या उन्हें हटाने का फैसला लिया जा सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिल्ली दरबार के चक्कर में जुटे नेता
मंत्री पद की दौड़ में शामिल दावेदारों के अलावा कई मौजूदा मंत्री और विधायक जिनकी कुर्सी खतरे में है, उन्हें इन दिनों दिल्ली में पार्टी हाईकमान के दरवाज़े खटखटाते देखा जा रहा है। वे अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अब तक 6 बार हुआ है कैबिनेट में बदलाव
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पंजाब में सत्ता संभालने के बाद से अब तक भगवंत मान की कैबिनेट में छह बार फेरबदल हो चुका है। पिछला फेरबदल जालंधर वैस्ट उपचुनाव के बाद हुआ था, जब मोहिंद्र भगत को मंत्री बनाया गया था और चार नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए गए थे। संजीव अरोड़ा की एंट्री के साथ अब यह सातवां फेरबदल होगा।
संजीव अरोड़ा की कैबिनेट में नियुक्ति तय मानी जा रही है, लेकिन इसके साथ अन्य चेहरों की एंट्री और कुछ मंत्रियों की छुट्टी से पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब देखना यह है कि भगवंत मान की नई टीम में कौन बनेगा हिस्सा और कौन होगा बाहर।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV