Independence day 2025: 'Promise of 1 crore jobs'! Nitish's biggest announcement on employment in Bihar

Independence day 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य में हुए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर बात की। सीएम ने भारतीय सेना के जांबाजों को भी नमन किया।
पढ़ें : बिहार में बाढ़ का कहर, सीएम नीतीश का बड़ा फैसला! हर परिवार को मिलेंगे 7000 रुपये
कानून-व्यवस्था से लेकर शिक्षा तक
नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में जब उनकी सरकार बनी, तो सबसे पहले कानून-व्यवस्था ठीक की गई। उन्होंने बताया कि उस वक्त पुलिस बल में सिर्फ 42 हजार जवान थे, जो अब बढ़कर 1 लाख 31 हजार हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फिरौती, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं में काफी कमी आई है।
शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए बड़ी संख्या में भर्तियाँ की गईं। लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए साइकिल और पोशाक योजनाएं शुरू की गईं। साथ ही, 12वीं पास लड़कियों को ₹25,000 और ग्रेजुएट होने पर ₹50,000 दिए जा रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी का वादा
रोजगार को लेकर सीएम नीतीश ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2020 में 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का जो लक्ष्य रखा गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। अब अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की योजना है।
महिलाओं का बढ़ा मान
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण और पुलिस में 35% आरक्षण देकर देश में एक मिसाल कायम की है। आज बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
अपने भाषण के आखिर में सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में विकास की अपार संभावनाएं हैं और हम सब मिलकर इसे समृद्ध और खुशहाल बनाएंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

