Kirari Waterlogging Problem Delhi: प्रवेश वर्मा ने किराड़ी विधानसभा के पानी भरे इलाकों पर दिया जवाब, पिछली सरकार की नाकामियों को बताया कारण
Kirari Waterlogging Problem Delhi: किराड़ी विधानसभा के पानी भरे इलाकों की खबरें इन दिनों चर्चाओं में है। अब ऐसे में विपक्ष को भी मौजूदा दिल्ली सरकार को घेरने का मौका मिल गया और लगातार किराड़ी विधानसभा के हालातों का जिम्मेदार दिल्ली की रेखा सरकार को ठहराया जा रहा है। इन सब को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने किराड़ी विधानसभा में पानी भरने का कारण क्या है उसे बताया है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि-
- पिछले दो-चार दिनों से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पानी भरा है।
- यह मामला सोशल मीडिया और विपक्ष दोनों की नज़र में है।
वर्मा ने कहा कि पिछले 11 सालों में पिछली सरकार ने सीवर लाइन और जल निकासी के सही उपाय नहीं किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की सरकार के पहले इस इलाके की तस्वीर गूगल अर्थ पर भी साफ दिखती है कि पानी नहीं था।
Read More: उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न, 9 राज्यों में आंधी-बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
पिछले सरकार की नाकामियां
प्रवेश वर्मा ने पिछले सालों का वीडियो दिखाते हुए बताया कि-
- 2020 तक किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक भी सीवर लाइन नहीं डाली गई।
- पूरे क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं।
- 2022 से पानी भरना शुरू हुआ क्योंकि कोई प्लान या STP (Sewage Treatment Plant) की व्यवस्था नहीं थी।
उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार ने सभी सीवर और जल निकासी योजनाओं को फाइनल किया है। 114 कॉलोनियों में सुधार की योजना जल मंत्री ने कहा कि एलजी के हस्तक्षेप के बाद 2020 में शुरू हुए 114 कॉलोनी में सीवर लाइन का काम अब 2026 तक पूरा होगा। यह काम पिछली सरकार की 10 साल की नाकामी को ठीक करने के लिए है। प्रवेश वर्मा ने भरोसा दिलाया कि 2026 तक किराड़ी विधानसभा में सड़कें सूखी रहेंगी और जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जमीन और भ्रष्टाचार के आरोप
मंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अनधिकृत कॉलोनियों में 10 हजार रुपये में जमीन खरीदते थे। बाद में इन जमीनों के टेंडर बढ़ाकर एक करोड़ रुपये में बेचते थे। इसी तरह की कथित गड़बड़ी देवली विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिली।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विपक्ष पर पलटवार
प्रवेश वर्मा ने स्पष्ट किया कि किराड़ी जलभराव सिर्फ मौजूदा सरकार का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पिछली सरकार की लापरवाही और योजनाओं की कमी का परिणाम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में सभी जल निकासी और सीवर योजनाएं पूरी हो जाएंगी, जिससे क्षेत्र में पानी भरे की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

