Weather Update Heavy rain with thunderstorm in Delhi today
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में रविवार से ही मौसम के बदले रुख देखने को मिल रहे है. आंधी तूफान के साथ तेज बारिश ने मौसम को बदल दिया है. भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को बारिश से हल्की ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है. कई राज्यों में तेज आंधी तूफान की वजह से लोगों को परेशानी भी झेलना पड़ सकता है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी के चलते गर्मी से राहत रहेगी.

यूपी में भी मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दो दिनों तक लगातार बारिश और आंधी का अनुमान लगाया जा रहा है. गुजरात में हल्के बादल जरूर छाए रह सकते हैं.

यहां पढ़ें- दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए कब करवट लेगा मौसम?
वहीं, अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. जयपुर में आज आंधी तूफान और बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड के देहरादून में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी आज आंधी-तूफान के आसार हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे.

बिहार में भी बारिश जारी रहेगी. पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मंगलवार और बुधवार को पटना में आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका है.

