UP Bijnor News: गागन नदी से एक महिला और पुरुष का शव बरामद
Dead bodies of a man and a woman were found in the Gagan river
UP Bijnor News: गागन नदी में दो अज्ञात शव मिलन से क्षेत्र में मचा हड़कंप।नदी उत्तराखंड और कोटद्वार से होते हुए यहा आरही है।गागन नदी में एक महिला एक पुरुष का शव तैरता मिला।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को बाहर निकालवाया,और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला पुरुष के शवों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है,अन्य जगह से बहते हुए यह शव यहां तक पहुंच गए हैं।गागन नदी से बरामद शवो की पुलिस पूरी तरह छानबीन करने में जुटी है।
नहटौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर इलाके की गागन नदी में आज उस वख्त हड़कम्प मच गया,जब गागन नदी में ग्रामीणों ने पानी में दो शवो को तैरते हुए देखा,इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही सीओ सर्वम सिंह,व कोतवाल धीरज सोलंकी,मौके पर पहुचें, गागन नदी से एक पुरुष और एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने नदी से शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।गागन नदी से बरामद महिला और पुरुष के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। क्योंकि गागन नदी उत्तराखंड और कोटद्वार से होते हुए आती है। ऐसा भी हो सकता है,कि महिला और पुरुष का शव कहीं से बहते हुए यहां तक पहुंच गए हैं।
पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल द्वारा बताया गया नहटौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर से सूचना मिली की गागन नदी में दो शव तैरते दिखाई दे,रहे है।इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।गागन नदी से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।जांच के दौरान पाया गया,जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। जिसकी उम्र देखने से 35 साल से ऊपर की प्रतीत हो रही है।शरीर पर कोई ज्यादा चोट के निशान नहीं है,यह नदी उत्तराखंड कोटद्वार से होते हुए यहां आ रही है।दोनो शव नदी से बहते हुये यहां आये है।अभी दोनों शवो की पहचान नहीं हो पाई है,पूरी तरह जांच पड़ताल की जा रही है।