Delhi Elections: दिल्ली के आरके पुरम में पीएम मोदी की रैली
दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर आज नेहरू जी का दौर होता तो 12 लाख पर एक चौथाई टैक्स देना पड़ता। जबकि अगर आज इंदिरा जी की सरकार होती तो 12 लाख में से 10 लाख रुपए टैक्स में चले जाते।
Delhi Elections: दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि अगर आज नेहरू जी सत्ता में होते तो 12 लाख पर एक चौथाई टैक्स देना पड़ता। वहीं अगर आज इंदिरा जी की सरकार होती तो 12 लाख में से 10 लाख रुपए टैक्स में चले जाते। अगर 10-12 साल पहले की बात करें तो कांग्रेस सरकार में अगर आप 12 लाख कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपए टैक्स देना पड़ता।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद 12 लाख सालाना कमाने वालों को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा। कांग्रेस सरकार अपना खजाना भरने के लिए टैक्स लगाती है। 12-24 लाख तक की आय पर हर साल 1 लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। 12 लाख तक की टैक्स छूट का सबसे ज्यादा लाभ युवाओं को मिलेगा। आज का भारत भाजपा के साथ है। जिनकी किसी को परवाह नहीं है, मोदी उनकी पूजा करते हैं। इस बजट में गरीबों के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। यह बजट गरीबों के लिए बहुत बड़ी ताकत लेकर आया है। आप और कांग्रेस ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।
पढ़े : अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद क्यों रो पड़े फूट-फूट कर? दी इस्तीफे की धमकी
यह मध्यम वर्ग के लिए सबसे अनुकूल बजट
पीएम मोदी ने कहा कि कल के बजट के बाद मध्यम वर्ग कह रहा है कि यह मध्यम वर्ग के लिए सबसे अनुकूल बजट है। यह बजट ऐसा है जिससे भारत का हर परिवार खुश है। 12 लाख की आय पर आयकर शून्य कर दिया गया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। यह बजट मध्यम वर्ग की जेब भरने वाला बजट है। दिल्ली के मध्यम वर्ग के लोगों की जेब में हजारों करोड़ रुपये अतिरिक्त आने वाले हैं। आजादी के बाद पहली बार आयकर में इतनी बड़ी राहत दी गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
आप पार्टी ने दिल्ली के 11 साल लिए बर्बाद
पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलने लगता है। 5 फरवरी को दिल्ली में विकास की नई बहार आने वाली है। इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है कि अबकी बार बीजेपी सरकार। आप पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। कृपया मुझे आपकी सेवा का मौका दीजिए। मैं आपकी सारी समस्याएं और परेशानियां दूर करने के लिए खुद को कुर्बान कर दूंगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दिल्ली के सामने उतरा आप का मुखौटा
पीएम मोदी ने कहा कि हमें दिल्ली का विकास करने वाली सरकार चाहिए। उसे बहाने नहीं बनाने चाहिए। अब AAP को गलती से भी सत्ता में नहीं आना चाहिए। दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके कैसे टूट रहे हैं। AAP के नेता उसे छोड़ रहे हैं। जनता AAP से नाराज है। AAP दिल्ली की जनता के गुस्से से इतना डर गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है, लेकिन AAP का मुखौटा उतर चुका है। 10 साल से AAP वाले ऐसी ही झूठी घोषणाओं के दम पर वोट लेते आ रहे हैं। अब हम ये झूठ बर्दाश्त नहीं करेंगे, इन्हें बदल देंगे।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV