Sliderचुनावट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Delhi Elections Polls: जापान से लौटने के बाद दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे एमपी के सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान से लौटते ही दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है, आज उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कई सभाएं और रोड शो किए. मोहन यादव ने अपनी सभाओं में आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और दिल्ली की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की.

Delhi Elections Polls: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान से लौटते ही दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए प्रचार किया। अपने भाषण में उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल की तुलना रावण से करते हुए कहा कि जिस तरह रावण ने सीता को सोने का हिरण दिखाकर अपहरण करने का जाल बिछाया था, उसी तरह आम आदमी पार्टी ने झूठे सपने दिखाकर जनता को ठगा है और दस साल में दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा, ये लोग सोने का मृग देखकर फिर आपको धोखे में फंसाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इस बार ऐसे लोगों से सावधान रहना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि हमारे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने और लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने खुद को भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया लेकिन अंग्रेजों के जाने के बाद कांग्रेस आ गई। जहां एक घर से पूरा राज चलने लगा। एक ही परिवार के लोग प्रधानमंत्री बनने लगे।

पढ़े : भारत ने फिर तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का सपना, इस बार छीना अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब

पीएम मोदी की तारीफ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसे में दिल्ली को डबल इंजन की सरकार की जरूरत है, आज दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हैं, यमुना जी प्रदूषित हो चुकी है। इसलिए अब भाजपा सरकार की जरूरत है। हम दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाएंगे।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

इन स्थानों पर सभाएं और रोड शो

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल ही जापान यात्रा से लौटे हैं और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जहां वे एक ही दिन में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं, रोड शो और बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

डॉ. यादव ने आज विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन में रोड शो किया। इसके साथ ही वे उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पवन शर्मा और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नीलम पहलवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने भी आए हैं। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button