Delhi Cabinet Minister List: रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश-कपिल भी लेंगे शपथ, जानें दिल्ली के 6 नए मंत्रियों के बारे में
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने वालों के नाम हैं प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रवींद्र इंद्रराज और पंकज सिंह। दिल्ली के इन नए मंत्रियों का राजनीतिक करियर कैसा है? कौन कौन सी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ? आइए जानते हैं सबकुछ।
Delhi Cabinet Minister List: दिल्ली में करीब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा ने मंत्रिमंडल के चयन में हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है और इसी रणनीति के तहत चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रवींद्र इंद्रराज और पंकज सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता समेत कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
पढ़े : रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई सीएम, इन बड़े फैक्टर्स की वजह से मारी बाजी
कैसा है दिल्ली के नए मंत्रियों का राजनीतिक करियर
कौन हैं प्रवेश वर्मा?
प्रवेश वर्मा का राजनीति से पुराना नाता है। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। प्रवेश ने अपनी स्कूली शिक्षा आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन भी किया। उच्च शिक्षा की बात करें तो प्रवेश वर्मा ने 1999 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया से इंटरनेशनल बिजनेस सब्जेक्ट में एमबीए किया।
प्रवेश वर्मा के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा था। उस समय उन्होंने दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया था। 2014 और 2019 में वे पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल
मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने 55.8% वोट पाकर 18,190 वोटों से यह सीट जीती। भाजपा में शामिल होने से पहले सिरसा शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जुड़े थे।
वह 2013 से 2015 और 2017 से 2020 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। दिसंबर 2021 में मनजिंदर सिंह अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें दिल्ली की भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कपिल मिश्रा हिंदुत्व का चेहरा हैं
आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा करावल नगर सीट से चुने गए हैं। बीजेपी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर मिश्रा को इस सीट पर उतारा था। कपिल मिश्रा का नाम सबसे ज्यादा तब चर्चा में आया था जब दिल्ली दंगे हुए थे। हिंदू नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले कपिल मिश्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज से बीए और फिर सोशल वर्क में एमए किया है।
मई 2017 में कपिल मिश्रा के तेवरों ने अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं की नींद उड़ा दी थी। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के वे आरोप कभी साबित नहीं हो पाए। इसके बाद कपिल को पहले मंत्री पद से हटाया गया और बाद में पार्टी से निकाल दिया गया। 17 अगस्त 2019 को आखिरकार वे बीजेपी में शामिल हो गए।
ये भी पढ़े : रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 26 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी
पहली बार बने विधायक और अब बन रहे हैं मंत्री
जनकपुरी से चुने गए आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें दिल्ली में पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है। पहली बार विधायक बने सूद मंत्री बनने जा रहे हैं। आशीष ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी करीबी माना जाता है। वे युवा मोर्चा में भी अहम पदों पर रह चुके हैं। वे जम्मू-कश्मीर, गोवा जैसे राज्यों में पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।
भाजपा ने रविन्द्र इंद्रराज के माध्यम से दलित समुदाय को लुभाया
बीजेपी ने सभी जातिगत समीकरणों को साधते हुए दलित नेता रविंद्र इंद्रराज सिंह को मंत्री बनाने का फैसला किया है। रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बवाना विधानसभा सीट से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जय भगवान उपकार को 31,475 वोटों से हराया। वे बवाना आरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं। इंद्रराज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।
पंकज सिंह ने विकासपुरी में पहली बार कमल खिलाया
विकासपुरी सीट से निर्वाचित पंकज सिंह ने न सिर्फ अपना खाता खोला बल्कि बीजेपी को यहां से पहली जीत भी दिलाई। पंकज कुमार सिंह ने आप के महेंद्र यादव को 12876 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। पंकज सिंह पूर्वांचली ठाकुर हैं, उनके जरिए बीजेपी ने पूर्वांचली समुदाय को लुभाने की कोशिश की है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV