MLA Raman Arora: भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आप विधायक रमन अरोड़ा, जेल प्रशासन ने किया कपूरथला जेल में रखने से इनकार
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा की रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से की गई, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
MLA Raman Arora: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा की रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से की गई, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
जेल प्रशासन ने किया कपूरथला जेल में रखने से इनकार
रमन अरोड़ा को जब विजिलेंस टीम लेकर कपूरथला जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वहां रखने से मना कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने फैसला लिया कि रमन अरोड़ा को पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल – नाभा जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। अब वह वहीं न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी करेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
40 दिन के भीतर फिर हो सकती है कस्टडी
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, यदि जरूरत पड़ी तो रमन अरोड़ा की कस्टडी 40 दिनों के भीतर दोबारा भी ली जा सकती है। जांच एजेंसी मामले में और भी गहराई से पूछताछ करना चाहती है, ताकि भ्रष्टाचार के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आप विधायक रमन अरोड़ा, पर क्या हैं आरोप?
रमन अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली का संगठित रैकेट चलाने का गंभीर आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो की जांच के अनुसार, उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें नगर निगम के नाम पर फर्जी नोटिस भेजे जाते थे। इन नोटिसों के जरिए निवासियों को डराया जाता और फिर उनसे रिश्वत मांगी जाती थी। छापेमारी के दौरान विजिलेंस को कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मिले हैं, जो इस घोटाले की पुष्टि करते हैं।
रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी और अब हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया जाना यह दर्शाता है कि मामला बेहद गंभीर है। विजिलेंस ब्यूरो इस केस में पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV