Foreign News

Amazon Flying River: अमेजन में है ‘उड़ती नदी’, जिसमें दुनिया में सबसे ज्यादा है ताजा पानी

Amazon Flying River: There is a 'flying river' in Amazon, which has the highest amount of fresh water in the world.

Amazon Flying River: Amazon जंगल विश्व का सबसे बड़ा जंगल है जो अपने अंदर हर प्रकार के जीव जंतु समाये हुए है। इसे रहस्यमय जंगल भी कहा जाता है और यहीं पर है अमेजन नदी, जो दुनिया की सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। एक और नदी है जो समुद्र से हजारों किलोमीटर दूर है जो दुनिया की सबसे लबी नदी है जिसे “उड़ती नदी” के नाम से जाना जाता है। अब आप सोचेंगे उड़ती नदी , कहिं नदी भी उड़ती है भला। तो जवाब है हां। आज आपको हम उसी उड़ती नदी के बारे में बताने जा रहे हैं। उड़ती नदी की बात करें तो यह नदी “वायुमंडलीय जलमार्ग” है, उदाहरण से समझें तो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण से आने वाली ठंडी हवा जैसी अनुकूल मौसम परिस्थितियों में यह नमी बारिश में बदल जाती है। हवा की धाराओं द्वारा भारी मात्रा में जल को ले जाने की इस क्रिया को उड़ती नदी कहा जाता है। सीधे तरीके से समझें तो अमेज़न वर्षावन एक जल पंप की तरह काम करता है जो पानी से बने भाप को कैद करता है और ठंडा होने पर बारिश कर देता है जिसे संचार होता रहता है। यह दुनिया की पहली ऐसी नदी है जो समुद्र से नहीं मिलती है।


यह केवल एंडीज द्वारा बनाए गए एक प्राकृतिक अवरोध के कारण ही यह प्रक्रिया चलती है और सीधे तौर पर जाने तो यह हवाओं का चक्कर हैं क्योंकि हमारी धरती घूम रही है उसके साथ हमारा वायुमंडल भी घूमती है लेकिन हवा कोई पत्थर तो है नहीं कि वह घूमते समय ना हिले। Amazon जंगल की बात करें तो यह जंगल हमारे देश से लगभग दोगुने आकार में बड़ा है और दुनियाभर में रोजाना जितना ताजा पानी समुद्रों में गिरता है, उसका करीब 15% अमेजन के नदी से ही आता है। इससे ही अंदाजा लग सकता है कि Amazon का जंगल विश्व के लिए कितना जरूरी है। यह नदी करीब 6,600 किलोमीटर लंबी है। यह जंगल अपने आप में एक छोटा सा संसार है। जो अपने अंदर तमाम जीवों को रखे हुआ है।

खतरे में नदी

अब यह नदी खतरे में आ गई है। वैज्ञानिकों की मानें तो उनका अनुमान है कि कटाई और कृषि के लिए अमेजन के जंगलों को साफ किया जा रहा है जिसके कारण अन्य क्षेत्रों में वर्षा कम होने की संभावना जताई जा रही है।
और ये बात भी सही है कि फ़्लाइंग रिवर के बिना, दक्षिणी ब्राज़ील का ज्यादातर इलाका रेगिस्तान में बदल जाएगा।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button