Bihar Assembly Election 2025: शाहाबाद को NDA का गढ़ बनाएंगे चिराग पासवान? नव संकल्प सभा में किया ऐलान
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी का हनीमून उसकी मौत का कारण बन गया। राजा की शादी सोनम नाम की युवती से हुई थी और शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों मेघालय घूमने गए। लेकिन 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग वाटरफॉल के पास एक गहरी खाई में मिली और सोनम गायब हो गई।
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 8 जून को चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भोजपुर जिले के आरा में आयोजित ‘नव संकल्प सभा’ में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान एलान किया कि वह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पिता रामविलास पासवान के सपनों को साकार करेंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र से NDA को मजबूत शुरुआत मिलेगी और जो लोग गठबंधन को कमजोर मान रहे हैं, उन्हें सच्चाई का अहसास हो जाएगा। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि वह यह तय करें कि उन्हें बिहार की किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Read More: Youtuber Manish Kashyap: बीजेपी से अलग हुए मनीष कश्यप, बोले – अब बिहार और मजदूरों की लड़ाई लड़नी है
NDA के लिए चुनौती, अब बनेगा चुनावी गढ़?
चिराग पासवान ने सभा के दौरान कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि शायद हमारा गठबंधन इतना मजबूत नहीं है – लेकिन यह शुरुआत दिखाएगी कि जिसे लोग कमजोर समझ रहे हैं, वो क्षेत्र ऐतिहासिक जीत की नींव बन सकता है।”
शाहाबाद क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं: सन्देश, बरहरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर। इनमें से अधिकांश सीटों पर RJD और NDA के घटकों (BJP, JDU) के बीच करीबी मुकाबला रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
PTI से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, “मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। केवल बिहार में नहीं, बल्कि बिहार के लिए लड़ूंगा। मैं रामविलास पासवान का बेटा हूं। उनके ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के सपनों को पूरा करूंगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जो भी फैसला लेते हैं, वह बिहार और यहां की जनता के हित में होता है। उन्होंने कहा, “मेरा चुनाव लड़ना NDA के लिए बेहतर स्ट्राइक रेट सुनिश्चित करेगा।”
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
2020 में LJP का प्रदर्शन
LJP (रामविलास) ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 243 में से 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सिर्फ मटिहानी सीट ही जीत पाए। बाद में उस विधायक ने JDU जॉइन कर लिया। पार्टी ने 5.66% वोट शेयर हासिल किया था। इस प्रदर्शन ने जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया।
शाहाबाद की चुनावी तस्वीर
सन्देश: RJD (2005, 2015, 2020), BJP (2010)
बरहरा: JDU (2005), RJD (2010, 2015), BJP (2020)
आरा: BJP (2005, 2010, 2020), RJD (2015)
अगिआंव: BJP (2010), JDU (2015), CPI(ML) (2020, 2024 बायपोल)
तरारी: JDU (2010), CPI(ML) (2015, 2020), BJP (2020 बायपोल)
जगदीशपुर: JDU (2005), RJD (2010, 2015, 2020)
शाहपुर: BJP (2005, 2010), RJD (2015, 2020)
यह आंकड़े बताते हैं कि यह क्षेत्र काफी हद तक “स्विंग वोटिंग” वाला रहा है।
शाहाबाद का ऐतिहासिक महत्व
1857 की क्रांति में शाहाबाद क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जगदीशपुर के जमींदार कुंवर सिंह इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख क्रांतिकारी रहे। उनके भाई अमर सिंह और तहसीलदार हरे कृष्ण सिंह जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी भी इस संघर्ष में शामिल थे।
2024 लोकसभा चुनाव में LJP की सफलता
2024 लोकसभा चुनाव में LJP (रामविलास) ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत हासिल की। विजेता उम्मीदवार थे – वीणा देवी, चिराग पासवान, शांभवी, राजेश वर्मा और अरुण भारती।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी
243 सीटों पर चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होंगे। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV