उत्तर प्रदेशक्राइमन्यूज़राज्य-शहर

Latest News Saharanpur UP: डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, एसएसपी कार्यालय पर दिया लोगो ने धरना

Child dies due to doctor's negligence, people protest at SSP office

Latest News Saharanpur UP: सहारनपुर में सर्व समाज के लोगों ने एक जुट होकर आज प्रशासन के खिलाफ लाभ बंद होकर एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि, 7 अक्टूबर को सहारनपुर के नाम चीन डॉक्टर जितेंद्र चुग के यहां सुखविंद्र सिंह पुंडीर ने अपने 7 साल बेटे युवान को मामूली पेट में दर्द के चलते डॉक्टर जितेन्द्र चुग के यहां इमरजेंसी में दिखाया था। उस वक्त डॉ मौके पर मौजूद नही था।

विडियो कोंफ्रेंश के माध्यम से बच्चे को 7 अक्टूबर को श्याम को डॉक्टर के कहने पर भर्ती कराया गया था और डॉक्टर के स्टाफ ने बच्चे का इलाज शुरू किया लेकिन सुबह होते ही बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर बच्चे की मौत के बाद भी अपने अस्पताल नही पंहुचा। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया और साथ ही सीएमओ को भी डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत का कारण बताते हुए डॉक्टर की जांच कराने की मांग की थी।

सीएमओ ने डॉक्टर की जांच टीम घटित कर अस्पताल में बच्चे की मौत में लाप्रवाही बताई थी। हालांकि डॉक्टर के खिलाफ 304 चार का मुकदमा भी दर्ज हो गया था। पर 7 महीने गुजरने के बाद भी पुलिस जांच की बात कर रही थी और डॉक्टर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

आज सेकडो लोगो ने और किसान संगठन ने अपना समर्थन देते हुए पुलिस प्रशाशन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की ओर एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ कर प्रदेशन किया। सुबह से धरना प्रदर्शन को विराम देने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारी ने भी धरना दे रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। पर पुलिस के प्रशासन के लोग नाकाम हुए और इसके अलावा धरने पर बेठे लोगो कि पुलिस प्रशासन से नोक झोंक भी हुई। बच्चों के पिता और धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस की लापरवाही बताई की 7 महीने बाद भी आज तक सबूत होने के बाद भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई। डॉक्टर हाई कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे लगा कर आया है। डॉक्टर के स्टाफ की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई जिन्होंने बच्चे का इलाज किया था।

सुबह से दोपहर बीतने के बाद तक धरना और उग्र होते दिखा। इतना सब होने के बाद आखिरकार सहारनपुर के एसपी ने 10 लोगों की बैठक बुलाई और 48 घंटे में उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मौजूद लोगों का और मृतक के पिता का कहना है कि अगर डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी लोग भूख हड़ताल पर जाएंगे जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

jogendra Kalyan

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button