Live UpdateSliderक्राइमबिहार

Crime Latest News: जीजा, साली और वो !

Crime Latest News: वो अपने जीजा के प्यार में पागल थी। पिछले 4 साल से वो जीजा के साथ अवैध संबंध में थी। इसी बीच उस लड़की की शादी हो जाती है। शादी के बाद भी उसका दिल अपने पति की बजाय जीजा के लिए ही धड़कता था। लेकिन परेशानी इस बात की थी कि अब साली और जीजा के प्यार में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई थी। फिर क्या था शादी के 1 महीने बाद ही उसने अपने आशिक जीजा के साथ अपने ही पति के क़त्ल की ऐसी खू़नी साजिश रची। जिसे देखकर हैवानियत भी हैरान रह गई।

बिहार के मोतिहारी जिले के सिरहा गांव में 30 अप्रैल की रोज नदी किनारे झाड़ी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से दहशत में आ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। उस लाश की हालत को देखकर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान हो गई। क्योंकि कातिल ने बड़ी निर्मम तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम देकर लाश को यहां फेंका था। लाश का मुंह किसी भरी पत्थर से कुचला हुआ था। प्राइवेट पार्ट को भी इसी तरह किसी भारी चीज से कूचल दिया गया था।

लाश की हालत ऐसी थी कि उसकी शिनाख्त तक करना बेहद मुश्किल था। मृतक ने जूते पहने हुए थे। इसी जूते से पुलिस ने इस लाश की शिनाख्त राजेश नाम के युवक के रूप में की। जिसकी हाल ही में 1 महीने पहले ही शादी इसी गांव की रहने वाली युवती प्रियंका से हुई थी। मुंबई में दवा का कारोबार करने वाला राजेश शादी के बाद से ही ससुराल में ही रह रहा था। उसकी पत्नी प्रियंका का घर मौका-ए-वारदात से महज 100 मीटर दूरी पर था। चूंकि राजेश इस गांव का रहने वाला नहीं था बल्कि यहां का दामाद था।

ऐसे में उसकी किसी से कोई जान पहचान नहीं थी। ऐसे में किसी से रंजिश या दुश्मनी होना संभव ही नहीं था। लेकिन पुलिस के सामने इस ब्लाइंड मर्डर में सबसे बड़ा सवाल यही था कि राजेश की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की? बस इसी सवाल के जवाब की तलाश में पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की तफ्तीश शुरू की। राजेश की डेडबॉडी जैसे ही घर पहुंची उसकी पत्नी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। राजेश के घरवालों के साथ-साथ ससुराल पक्ष के लोग भी सदमे में आ गए। घरवालों से पूछताछ के बाद पता चला कि, 26 अप्रैल को राजेश अपने चचेरे भाई की बारात में गया था।

बारात मुजफ्फरपुर के काटी थाना क्षेत्र के बकटपुर में गई थी। बारात से ही राजेश का अपहरण कर लिया गया। उस रात राजेश ने अपनी पत्नी प्रियंका को रात करीब दो बजे फोन किया था। राजेश ने पत्नी से चार आदमी का खाना बना कर रखने को कहा था। इसके बाद पत्नी प्रियंका ने अपने पति राजेश की लोकेशन पूछी, राजेश का मोबाइल मेहसी के बाद बंद हो गया। रात गुजर गई लेकिन राजेश बारात से घर नहीं लौटा।

क़त्ल की इस उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने राजेश के साथ-साथ उसकी पत्नी प्रियंका के फोन की कॉल डिटेल निकाली। जिसमे एक चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ। दरअसल 26 अप्रैल की रात को राजेश की पत्नी ने एक नंबर पर 17 बार कॉल किया था। वो पूरी रात उस नंबर पर बातचीत करती रही। जब पुलिस ने उस नंबर की डिटेल निकाली तो वो नंबर किसी और का नहीं बल्कि प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद का निकला। एक शादीशुदा साली का पूरी रात इस तरह से अपने जीजा से बात करना पुलिस को समान्य बात नहीं लगी। पुलिस समझ चुकी थी कि यहां दाल में जरूर कुछ काला है। और राजेश की हत्या की कड़ी इसी संबंध से जुड़ी हो सकती है।

अब इस केस में पुलिस के शक की रडार पर राजेश की पत्नी प्रियंका आ चुकी थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो एक साली और बहनोई की ऐसी भयानक खूनी साजिश का खुलासा हुआ जिसे जानकर पुलिस के होश भी उड़ गए। और फिर राजेश की हत्या की हर उलझी गुत्थी एक के बाद एक सुलझती चली गई। दरअसल राजेश की पत्नी प्रियंका का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। प्रियंका पिछले 4 सालों से अपने जीजा शंभू प्रसाद के प्यार में पागल थी।

शंभू प्रसाद भी प्रियंका को अपने ही घर लेकर आ गया था। इसकी जानकारी जब शंभू की पत्नी को हुई तो उसने सुसाइड की कोशिश की, शंभू प्रसाद का अपनी पत्नी से रोजाना झगड़ा रहने लगा था। घर की कहल को शांत करने के लिए शंभू प्रसाद ने ही अपनी साली की शादी की थी। एक महीने पहले साली प्रियंका की शादी राजेश से करवाई थी।

साली प्रियंका और जीजा शंभू प्रसाद को लगा था कि मुंबई में कारोबार होने की वजह से राजेश शादी के एक महीने बाद ही मोतिहारी से चला जाएगा। और पहले की ही तरह दोनों साली-जीजा इस अवैध रिश्ते का मजा लेते रहेंगे। लेकिन जब शादी के एक महीने बाद भी राजेश मुंबई नहीं गया तो सबसे पहले उसकी पत्नी प्रियंका का माथा ठिनका। दूसरी तरफ जीजा शंभूनाथ को भी साली से दूर रहना पड़ रहा था। जिस वजह से वो भी परेशान था। जिसकी वजह थी उनके इस अवैध रिश्ते के बीच तीसरे शख्स राजेश का आना।

इसी बीच बात और तब बिगड़ गई जब राजेश को भी पत्नी प्रियंका के उसके जीजा के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। फिर क्या था प्रियंका ने अपने ही आशिक जीजा शंभू प्रसाद से पहले अपने पति राजेश का अपहरण करवाया और फिर उसकी हत्या करवा दी। 26 अप्रैल को प्रियंका ने अपने जीजा को फोन कर बताया कि उसका पति राजेश मुजफ्फरपुर बारात में गया है। 26 अप्रैल को ही प्रियंका के कहने पर शंभू प्रसाद ने उसका अपहरण कर लिया था। उसके बाद उसने राजेश की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

इस खूनी वारदात के दौरान प्रियंका ने जीजा को वीडियो कॉल किया। प्रियंका ने पति की हत्या का लाइव वीडियो देखा। प्रियंका ने जैसा बोला, वैसा ही उसके जीजा ने काम किया। वीडियो कॉल पर ही प्रियंका ने कहा पति राजेश का प्राइवेट पार्ट को कुचल दो, जीजा शंभू प्रसाद ने प्राइवेट पार्ट के साथ पूरा शरीर ही पत्थर से कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा फरार हो गया था। और इतने दिनों से कातिल पत्नी प्रियंका अपने पति राजेश की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाती रही। ताकी पुलिस को उस पर कोई शक ना हो। जीजा के प्यार में पागल होकर अपने पति को मौत के घाट उतरवाने वाली प्रियंका सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है।

साली और जीजा के अवैध संबंध की बुनियाद पर टिकी इस खौफनाक खूनी साजिश से दुनिया हैरान है। राजेश के घरवालों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके घर के चिराग को उनकी ही नई-नवेली दुल्हन ने हमेशा के लिए बुझा दिया है। अभी तो प्रियंका के हाथों से शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। उन्ही हाथों को उसने जीजा के लिए अपने ही पति के ख़ून से रंग लिया।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button