ट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

Latest Bollywood Actress News: दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती

Deepika Padukone admitted to hospital for delivery

Latest Bollywood Actress News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में है। डिलीवरी के 9वें महीने में चल रहीं दीपिका मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट होने के लिए पहुंच गई हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई है, एक्ट्रेस के फैंस इस खुशखबरी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। एक्ट्रेस की एस्टीमेट डिलीवरी डेट इसी महीने यानी सितंबर बताई गई थी।

दीपिका मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को दीपिका पादुकोण अपने पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। मंदिर में दीपिका ने माथा टेका और बप्पा का आशीर्वाद लिया। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर वह मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती होने पहुंची हैं।

सेलेब फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने दीपिका की कार की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो अस्पताल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दीपिका को कार के अंदर से नहीं देखा गया। लेकिन आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण की डिलीवरी का यह 9वां महीना है और उसी के आधार पर कभी भी अच्छी खबर आ सकती है। ऐसे में दीप-वीर परिवार में खुशियां आने वाली हैं।

हाल ही में किया मैटरनिटी शूट

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ एक मैटरनिटी फोटोशूट किया था। जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी और अब शादी के 6 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button