Delhi Election 2025: यमुना का पानी पीकर दिखाएं…Arvind Kejriwal ने अमित शाह, राहुल गांधी और नायब सिंह सैनी को दी चुनौती
हरियाणा से दिल्ली आ रहे यमुना के पानी में जहर वाले मुद्दे पर घमासान जारी है। अरविंद केजरीवाल ने अब राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सार्वजनिक रूप से यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है।
Delhi Election 2025: यमुना नदी की गंदगी पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है।
पढ़ें : गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी को मिला पहला पुरस्कार,क्या थी खास बात… कैसे हुआ चयन?
यमुना नदी की गंदगी पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से “यमुना में जहर” वाले बयान पर सबूत मांग लिए, जिसके बाद केजरीवाल ने पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अमित शाह को भी ये पानी पीने की चुनौती दी है।
अरविंद केजरीवाल ने दी चुनौती
अरविंद केजरीवाल ने चैलेंज करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग को तीन बोतलें भी भेज दूंगा, मैं तीन बोतलें राजीव कुमार को बोतल भेजूंगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों चुनाव आयुक्त पीकर बता दें तो हम अपनी गलती मान लेंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अरविंद केजरीवाल ने दी चुनौती
चुनाव आयुक्त के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कई और नेताओं को यमुना का पानी पीने की चेतावनी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कल नायब सैनी ने नौटंकी की, पानी पीया और फिर फेंक दिया। जो एक घूंट पानी नहीं पी सकते वे चाहते हैं कि हम दिल्ली वालों को पिलाएं। केजरीवाल ने कहा कि हम अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, राहुल गांधी और नायब सैनी को बोतल भेज रहे हैं, क्लोरीन और अमोनिया मिला यह पानी है। वे पीकर दिखा दें, फिर हम मान लेंगे कि हमने जो बोला था वो गलत बोला था।”
पढ़ें : महाकुंभ में बॉलीवुड की आस्था, इन सेलिब्रिटीज ने लगाई गंगा में डुबकी
निर्वाचन आयुक्त पर बरसे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने राजीव कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “ECI को दिल्ली के अंदर खुले आम पैसे बंट रहे हैं वो नहीं दिखाई देते, खुलेआम कंबल बंट रहे वो नहीं दिखाई देता। हमने बताया कि किसके घर में पैसे रखे हैं वो नहीं दिखाई देता। चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है क्योंकि राजीव कुमार अपनी सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा उन्होंने इलेक्शन कमीशन का किया है, उतना किसी ने नहीं किया होगा। मुझे पता है कि वे मुझे 2 दिनों के भीतर जेल में डाल देंगे, डाल दें। लेकिन अगर उन्हें राजनीति करनी है, तो दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें। इस किस्म का चुनाव इस देश की जनता ने कभी नहीं देखा है।”
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बयान देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं इस मामले को लेकर इलेक्शन कमीशन ने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा था, जिसमें 5 सवाल पूछे गए थे। आयोग ने पूछा कि यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। चुनाव आयोग ने लिखा कि केजरीवाल इस पर 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी.
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV