Sliderचुनावट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Delhi New CM: दिल्ली को फिर मिलेगी महिला CM! इन 4 में से किस पर दांव लगाएगी बीजेपी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अगले मुख्यमंत्री के चयन पर विचार-विमर्श कर रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी किसी महिला को सीएम बना सकती है। अब सवाल उठता है कि वो महिला कौन हो सकती है। तो आपको बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी की 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। संभव है कि बीजेपी उन्हीं 4 में से किसी एक पर दांव लगाए।

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब मुख्यमंत्री को लेकर मंथन कर रही है। 27 साल का वनवास खत्म कर भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा किसी महिला विधायक को राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भी बना सकती है।

इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जिसके बाद उसने दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म कर दिया। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

पढ़े : माघ पूर्णिमा स्नान कल, जानें महाकुंभ में कैसे होगा क्राउड मैनेजमेंट?

अगर बीजेपी किसी महिला विधायक को सीएम बनाती है तो इस रेस में 4 नाम हो सकते हैं।

जानें कौन हैं वो 4 नाम…

रेखा गुप्ता- भाजपा ने इन्हें शालीमार बाग से टिकट दिया था। रेखा गुप्ता पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं और जीत दर्ज की। उन्होंने आप की बंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया।

शिखा रॉय- भाजपा की इस महिला उम्मीदवार ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ने वाली शिखा रॉय ने आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को हराया। शिखा रॉय को 49 हजार 594 वोट मिले। उन्होंने आप उम्मीदवार को 3 हजार 188 वोटों से हराया।

पूनम शर्मा- पूनम शर्मा वजीरपुर सीट से जीतीं। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को हराया। पूनम शर्मा को 54 हजार 721 वोट मिले। भाजपा नेता ने आप के राजेश गुप्ता को 11 हजार 425 वोटों से हराया।

नीलम पहलवान- भाजपा ने उन्हें नजफगढ़ से टिकट दिया था। नीलम का मुकाबला आप के तरुण कुमार से था। इस सीट पर नीलम पहलवान को 1 लाख 1 हजार 708 वोट मिले। जबकि तरुण कुमार को 29 हजार 9 वोट मिले।

दिल्ली में अब तक 3 महिला सीएम रह चुकी हैं। इनमें सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी शामिल हैं। सुषमा स्वराज 1998 में भाजपा से यह पद संभाल चुकी हैं। कांग्रेस की शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की सीएम रहीं। आप की आतिशी 21 सितंबर 2024 से 9 फरवरी 2025 तक सीएम की कुर्सी संभालेंगी।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

क्या कहते हैं भाजपा नेता?

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने कहा कि इस शीर्ष पद के लिए चयन पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना चाहिए। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, नए मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में कई योग्य नेता हैं, जिनमें दो पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान होगा।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 14 फरवरी के बाद दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं। उनका फ्रांस और अमेरिका दौरा 10 फरवरी को शुरू हुआ था। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button