Delhi CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z सुरक्षा, जानें कितने जवान होंगे उनके सुरक्षा घेरे में
आज दिल्ली के रामलीला मैदान में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही रेखा गुप्ता को हाई लेवल सुरक्षा मिल गई। उनकी सुरक्षा में जवानों का दस्ता तैनात रहेगा। जानिए, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा में कितने जवान सुरक्षा देंगे।
Delhi CM Rekha Gupta Security: शालीमार से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। इस शपथ के साथ ही दिल्ली में अब बीजेपी की सरकार है। शपथ लेने के साथ ही रेखा गुप्ता को हाई लेवल सुरक्षा मिल गई है। उनकी सुरक्षा में जवानों का दस्ता तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री को किस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है, इस सवाल का जवाब गृह मंत्रालय की येलो बुक में मिलता है।
गृह मंत्रालय की येलो बुक में देश के वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र है। देश के खास लोगों को अलग-अलग तरह की सुरक्षा मिलती है। इसमें X, Y, Z, Z+ और SPG सुरक्षा शामिल है। सीएम को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब Z श्रेणी की सुरक्षा में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कितने जवान सुरक्षा देंगे।
पढ़े : मेहमानों से लेकर टाइमिंग तक… जानिए रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी जानकारी
कैसी होगी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा?
गृह मंत्रालय की येलो बुक में वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। नियम के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेड सुरक्षा दी जाएगी। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी थी। कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को भी उनके 15 साल के कार्यकाल के दौरान ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। अब सवाल यह है कि उनकी सुरक्षा में कितने जवान तैनात किए जाएंगे?
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में कितने जवान होंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा गुप्ता को बुधवार शाम से ही सीएम बनाने की घोषणा के साथ ही उनके शालीमार बाग स्थित आवास पर स्थानीय पुलिस तैनात कर दी गई थी। लेकिन जेड सुरक्षा उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही मिलेगी। हालांकि, अगर गृह मंत्रालय को लगता है कि सुरक्षा और बढ़ाई जानी चाहिए तो मंत्रालय निर्देश दे सकता है।
अब समझते हैं कि Z सुरक्षा का इंतज़ाम कैसे होता है। Z सुरक्षा तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा है। पहली SPG और दूसरी Z+। SPG या स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार है। पुलिस का एक DG रैंक का अधिकारी इसका इंचार्ज होता है। SPG का मुख्यालय दिल्ली में है। वहीं, Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में 55 जवान शामिल होते हैं। इसमें NSG या नेशनल सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। ये दुश्मन को पल भर में मार गिराने में माहिर होते हैं। फिलहाल गृह मंत्री अमित शाह और RSS प्रमुख मोहन भागवत को ये सुरक्षा मिली हुई है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दिल्ली के सीएम को 22 सुरक्षाकर्मियों का Z सुरक्षा कवर मिलता है। इसमें कमांडो, पुलिसकर्मी, 8 सशस्त्र कर्मी, निजी सुरक्षा अधिकारी, एस्कॉर्ट और वॉचर्स शामिल हैं।
कितना करना होगा सुरक्षा भुगतान?
अब सवाल यह भी उठता है कि क्या सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति को इसके लिए पैसे देने पड़ते हैं। अगर यह सुरक्षा किसी व्यवसायी समेत निजी क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को दी जाती है तो उसे सुरक्षा के लिए पैसे देने पड़ते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव और अभिनेता आमिर खान को पहले से ही जेड सुरक्षा मिली हुई है। वहीं, सरकार से जुड़े वीआईपी और वीवीआईपी को इसके लिए पैसे नहीं देने पड़ते।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV