Sliderइंटरनेशनल न्यूज़ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Drone attack on Moscow Airport: भारतीय सांसदों की फ्लाइट के उतरने से पहले मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, हवा में चक्कर लगाता रहा विमान

विमान के मॉस्को में प्रवेश करते ही यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला कर दिया। ड्रोन हमले के कारण विमान की लैंडिंग तुरंत रोक दी गई। इसके कारण भारतीय सांसदों की फ्लाइट को कई मिनट तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। ये सांसद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए रूस पहुंचे हैं।

Drone attack on Moscow Airport: पाकिस्तानी आतंकवादियों का पर्दाफाश करने रूस आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के विमान को राजधानी मॉस्को के ऊपर चक्कर लगाना पड़ा। दरअसल, डीएमके सांसद कनिमोई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के मॉस्को में दाखिल होते ही यूक्रेन ने ड्रोन हमला कर दिया। यूक्रेन के ड्रोन हमले के कारण मॉस्को के सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई।

रूस के इस फ़ैसले के कारण भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विमान कई मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। आख़िरकार जब हरी झंडी मिली तो विमान को मॉस्को में उतारा गया।

पढ़े : नक्सलवाद को लेकर ताबतोड़ कार्रवाई, उग्रवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर राज्य का अधिकार बहाल..

मॉस्को में भारतीय राजदूत का स्वागत

फ्लाइट के उतरने के बाद मॉस्को में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने सभी सांसदों का स्वागत किया। सभी सांसदों का काम रूसी सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और विशेषज्ञों को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।

कनिमोई का कहना है कि भारत के रूस के साथ पहले से ही बेहतरीन संबंध हैं। हम रूस को बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान के आतंकवादी दुनिया के लिए खतरा बन रहे हैं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पहले से ही पुतिन को है इस बात का डर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में कहा कि जब भी किसी दूसरे देश का सरकारी प्रतिनिधिमंडल रूस आना चाहता है, तो यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन हमला कर देता है।

पुतिन के मुताबिक यूक्रेन जानबूझकर ऐसा करता है ताकि रूस का बाकी दुनिया से संपर्क टूट जाए। लोग डर के मारे रूस आना बंद कर दें।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

यूक्रेन ने नहीं दिया इस पर कोई जवाब

मॉस्को में प्रवेश के दौरान भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल पर हुए ड्रोन हमले पर यूक्रेन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार यूक्रेन के ड्रोन हमले के डर से रूस ने 3 एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन ने रूस पर बड़ी संख्या में ड्रोन हमले किए हैं। अकेले 22 मई को रूस ने 250 से ज़्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button