Rekha Gupta Oath Ceremony: मेहमानों से लेकर टाइमिंग तक… जानिए रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी जानकारी
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
Rekha Gupta Oath Ceremony: बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। वह दोपहर 12.35 बजे शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के जरिए बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
पढ़े : रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश-कपिल भी लेंगे शपथ, जानें दिल्ली के 6 नए मंत्रियों के बारे में
कैसा होगा पूरा शपथ ग्रहण समारोह?
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह की समय सारणी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि दिन में 11 से 12 बजे के बीच आकर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री 12:10 बजे यहां पहुंचेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल 12:15 बजे पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता 12:20 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12:25 बजे पहुंचेंगे। 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान बजाया जाएगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कौन-कौन होगा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?
27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की हैं। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बीजेपी के सहयोगी दल और खास मेहमान भी मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही दिल्ली की आम जनता को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली के उद्योगपतियों, मशहूर हस्तियों, लाडली बहनों, ऑटो चालकों और किसानों के भी शामिल होने की संभावना है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 3 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मैदान के अंदर की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस के 5000 जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां भी तैनात रहेंगी।
आसपास की इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV