Himani Murder Case Update: खूब पैसे दिए, फिर भी कर रहे ब्लैकमेल… क्यों किया हिमानी का मर्डर? हत्यारे बॉयफ्रेंड ने बताई वजह
हरियाणा के हिमानी हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हिमानी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। वारदात के बाद वह दिल्ली भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। हिमानी की हत्या एक मार्च को हुई थी। वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी।
Himani Murder Case Update: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हिमानी की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। वारदात के बाद वह दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्यारे ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने हत्या की बात भी बताई है। जांच में पता चला है कि आरोपी दोस्त काफी समय से हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस के सामने आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है।
पुलिस आरोपी से हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आई है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने हिमानी को काफी पैसे दिए थे। इसके बावजूद वह बार-बार और पैसे मांग रही थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। वह रोहतक का रहने वाला है।
पढ़ें : घर में ही की हत्या, शव सूटकेस में भरकर बस स्टैंड के पास फेंका, दोस्त गिरफ्तार
घर में ही कर दी हत्या और सूटकेस में बंद करके फेंक दिया
रोहतक पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हिमानी नरवाल की हत्या उसके ही घर में की थी। हिमानी विजयनगर में किराए के मकान में रहती थी। उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहते थे। लेकिन घटना वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सचिन ने हिमानी की उसके ही घर में हत्या की, फिर उसके शव को सूटकेस में बंद करके घर से 800 मीटर दूर सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के पास फेंक दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी
हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थीं। वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं। हिमानी 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय थीं। परिजनों के मुताबिक हिमानी की शादी के लिए लड़का खोजा जा रहा था। इस बीच पुलिस की शुरुआती जांच में हिमानी का अफेयर सामने आया है और हत्यारा उसका प्रेमी है। पुलिस आज पूरी घटना का खुलासा करेगी। हिमानी नरवाल की हत्या के बाद कांग्रेस ने इसके लिए एसआईटी गठित कर घटना की जांच की मांग की थी। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा हिमानी सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “रोहतक में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। एक लड़की की इस तरह हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। यह घटना अपने आप में राज्य की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है। इस हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय और दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।”
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV