उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Gorakhpur News: शादी समारोह में 40-50 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, सीएचसी पिपराइच में भर्ती

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को अलर्ट कर दिया गया है। 12 एंबुलेंस गाड़ियां लगाई गई हैं। वे खुद भी डॉक्टर अंबुज श्रीवास्तव के साथ जिला अस्पताल पर मौजूद है। यहां पर एक महिला आई हुई है, उसकी स्थिति सामान्य है।

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के गोदावरी मैरिज हाल में होने वाली एक शादी समरोह में खाना खाने से करीब 40-50 लोग फूड प्वाइजनिंग ( Food Poisoning) के शिकार हो गये। इन सभी को आनन- फानन में सीएचसी पिपराइच व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब 10 मरीजों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। उनकी स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


पचास लोगों के फूड प्वाइजनिंग का पता चलने पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु, एसपी नॉर्थ मनोज कुमार सिंह, मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और मरीजों का हाल पूछा। जिला प्रशासन इन सबके स्वास्थ्य के बारे में लगातार फीडबैक ले रहा है।

यह भी पढेंः Umesh Pal Murder Case: गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ टीम नेपाल रवाना


बताया गया है कि गोपालपुर बरसाना के रहने वाले रामअचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी की बारात महाराजगंज से आयी थी। दूल्हे सचिन के साथ दर्जनों बाराती आये थे। शादी समारोह में खाना खाने के बाद रस मलाई खाने से अचानक बारातियों व मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी और कई लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। इससे वहां हड़कंप मच गया।


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को अलर्ट कर दिया गया है। 12 एंबुलेंस गाड़ियां लगाई गई हैं। वे खुद भी डॉक्टर अंबुज श्रीवास्तव के साथ जिला अस्पताल पर मौजूद है। यहां पर एक महिला आई हुई है, उसकी स्थिति सामान्य है।


सी एच सी पिपराइच पर डॉ नंदकुमार वहां भर्ती मरीजों को इलाज कर रहे हैं। बताया गया है कि शादी समारोह में मीठा खाने के बाद सब लोगो को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। फिलहाल अधिकांश मरीजों की हालत नियंत्रण में बतायी गयी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button