Weatherन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

Haryana Monsoon: हरियाणा में समय से पहले पहुंचा मानसून, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा में इस बार मानसून ने तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दी है। प्रदेश में मानसून सामान्यतः 29 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार यह पहले ही सक्रिय हो गया है। मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Haryana Monsoon: हरियाणा में इस बार मानसून ने तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दी है। प्रदेश में मानसून सामान्यतः 29 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार यह पहले ही सक्रिय हो गया है। मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पढ़े : CM Nayab Singh Saini: हरियाणा को विकसित राज्य बनाने का संकल्प

अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत और हिसार जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा में औसतन 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र जिले में हुई।

तापमान में गिरावट, सिरसा सबसे गर्म

बदलते मौसम का असर तापमान पर भी पड़ा है। कल प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सिरसा 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि करनाल में सबसे कम 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन का औसत तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा और यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन में हरियाणा में औसतन 438 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 114% यानी करीब 475 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 1 से 24 जून के बीच अब तक 38.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

जिलावार बारिश की संभावना

26 जून: करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 75-100% बारिश की संभावना। अन्य जिलों में 50-75% तक संभावना।

27 जून: गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद में 50-75% तक बारिश की आशंका।

28 जून: सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल में 25-50% बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार सहित कई जिलों में 50-75% तक बारिश की संभावना है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

हरियाणा में समय से पहले पहुंचे मानसून ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों को भी बड़ी राहत दी है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई को गति मिलेगी। मौसम विभाग की सतर्कता और पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button