Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री पार, कई जिलों में अलर्ट जारी
हरियाणा में एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है और कई जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है और कई जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
45 डिग्री पार तापमान, लू चलने की चेतावनी
9 जून से हरियाणा में लू का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 11 जून तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार को प्रदेश के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सिरसा और रोहतक में दर्ज हुआ, जहां पारा 45 डिग्री से पार चला गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां लू के हालात सबसे अधिक गंभीर हैं। इसके अलावा भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जैसे जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
9 जून का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक
यलो अलर्ट: भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल
10 जून का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक
यलो अलर्ट: कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत
11 जून का अलर्ट
यलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत
सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
इस भीषण गर्मी में लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सिर को ढकने की सलाह दी जा रही है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
राज्य सरकार और प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों से लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहे हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV