Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबिहारराज्य-शहर

Jiten Sahani Murder Case: जीतन सहनी हत्याकांड में IPS काम्या मिश्रा की एंट्री, जानें कैसा रहा है इनका ट्रैक रिकॉर्ड ?

Jitan Sahani Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव उनके बिरौल, दरभंगा स्थित घर पर मिला।

जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि जीतन साहनी की हत्या धारदार हथियार से हमला करके की गई है। शव पर चोटों के कई निशान हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है।

बिहार पुलिस के अनुसार, VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की मौत की जांच पटना के एक अधिकारी ने संभाल ली है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड की जांच दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा को सौंपी गई है। आपको फिर से बता दें कि VIP पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या बिरौल स्थित उनके निजी घर में हुई। शव को देखने वाले लोग भी यह देखकर कांप उठे कि यह कितना भयावह था। कमरे में मौजूद हर सामान जगह-जगह बिखरा हुआ मिला।

मर्डर के पीछे क्या हैं वजह

घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे SDPO मनीष चंद्र चौधरी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि लुटेरे चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे थे। इसी बीच मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नींद खुल गई होगी। फिर उन्होंने चोरी का विरोध किया होगा तो उनकी हत्या कर दी गई। लेकिन असली बात पोस्टमार्टम और बाकी छानबीन के बाद ही साफ हो सकेगी। अब इस हाई प्रोफाइल कांड के खुलासे के लिए बिहार की लेडी सिंघम के नाम से भी मशहूर IPS को जांच सौंपी गई है।

IPS काम्या मिश्रा को सौंपा गया कैस

जीतन सहनी हत्याकांड की जांच SSP जगुनाथ रेड्डी ने दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा को सौंप दी है। अपने काम की वजह से काम्या मिश्रा पटना की खबरों में छाई हुई हैं। मीडिया में उन्हें अक्सर लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। दरभंगा से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय DSP थीं। कई अहम केस को उन्होंने क्रैक किया था। अपराधियों के खिलाफ अपने कड़क रुख के चलते वो स्थानीय लोगों की भी पसंदीदा अफसर रही हैं। अब दरभंगा में उन्हें इस हाईप्रोफाइल केस की जांच का जिम्मा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महज 22 साल की काम्या मिश्रा 2019 में IPS में शामिल हुईं। पहले हिमाचल कैडर मिलने के बाद उन्हें बिहार कैडर सौंपा गया।

घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक बहन और दो भाई हैं। संतोष सहनी और मुकेश सहनी भाई हैं जो बाहर रहते हैं। जबकि उनकी बहन का पति है। वह मुंबई में अपने ससुराल में रहती है। पहले जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। मुकेश सहनी भी दरभंगा अपने घर के लिए निकल चुके है। इधर खबर मिलते ही मुकेश सहनी भी दरभंगा के लिए निकल गए। घटना के वक्त भी घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे। SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि अपराध की गुत्थी सुलझाने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम में SDPO मनीष चंद्र चौधरी, बिरौल थानेदार और दरभंगा के तकनीकी सेल शामिल हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button