Foreign NewsSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Donald Trump Rally Attack: हमले के बाद जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना

Joe Biden targeted Donald Trump after the attack

Donald Trump Rally Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि हम जानते हैं कि एक पूर्व राष्ट्रपति को गोली मारी गई है और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हुई है। आपको जिसका समर्थन करना है, उसका अधिकार है। लेकिन हिंसा के जरिए कोई जवाब नहीं दिया जा सकता। दोनों पार्टियों के सदस्यों को निशाना बनाकर गोली मारी गई है। 6 जनवरी को राजधानी में हमला हुआ। पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर हमला हुआ। चाहे गवर्नर के अपहरण की साजिश हो या डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला। अमेरिका में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, हम इस तरह की हिंसा को सामान्य नहीं होने दे सकते। हमारे देश का राजनीतिक इतिहास बहुत गरम रहा है। अब इसे ठंडा करने की जरूरत है। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं। मैंने कई बार कहा है कि चुनने का अधिकार चुनाव है और यह अमेरिका का भविष्य तय करेगा।

जो बिडेन ने ओवल ऑफिस से सात मिनट का बयान जारी किया। 2021 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने इस ऑफिस का इस्तेमाल सिर्फ़ तीन बार किया है। बता दें कि, उनका यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि उन पर पहले से ही अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का दबाव है। उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं और कहा जा रहा है कि वे अगले चार साल तक राष्ट्रपति बने रहने के काबिल नहीं हैं।

जो बिडेन ने आखिरी बार ओवल ऑफिस से गाजा और यूक्रेन को लेकर बयान दिया था। आपको बता दें कि, अमेरिका में गोलीबारी एक आम बात हो गई है। अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है और कई अन्य पर भी हमला हुआ है। कई बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को गोली मारी गई है। अब जो बिडेन इस हमले को अपने अभियान का हिस्सा बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जो बिडेन ने कहा, नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। सभी अमेरिकियों को एकजुट होने की जरूरत है।

आपको बता दें कि, रविवार 14 जुलाई को एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ था। एक गोली उनके कान को छू कर निकल गई थी। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के लोग उन्हें सुरक्षित जगह पर ले गए। हमलावर को भी तुरंत मार गिराया।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button