Sliderउत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Uttarakhand BJP MLA Passes Away: केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत निधन, सीएम ने जताया दुख

Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat passes away, CM expresses grief

Uttarakhand BJP MLA Passes Away: केदारनाथ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक शैला रानी रावत (MLA Sheila Rani Rawat) का मंगलवार 9 जुलाई की देर रात मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। भाजपा विधायक के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया और लिखा, ‘केदारनाथ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शैला रानी रावत जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्र की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। कर्तव्य और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!’ आपको बता दें कि शैला रानी रावत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तराखंड के केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। वे संस्कृति, समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहीं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

2012 में केदारनाथ सीट से शैलारानी रावत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार उत्तराखंड विधानसभा पहुंची थीं। हालांकि, 2017 में वह चुनाव हार गईं थी, लेकिन वह एक बार फिर 2022 में भाजपा के टिकट पर केदारनाथ से विधायक चुनी गईं। रावत उन 10 कांग्रेस विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button