Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

Raja Raghuvanshi Case: जानें कैसे एक फोन कॉल से खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज? पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलाए थे भाड़े के हत्यारे

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिस पत्नी की तलाश कर रही थी, वह जिंदा मिल गई है। पुलिस की मानें तो पत्नी सोनम ने ही राजा की हत्या कराई है। फिलहाल वह बदहवास हालत में है। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। लेकिन पुलिस ने उसके बताए हत्यारों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश अभी भी जारी है।

Raja Raghuvanshi Case: 11 मई 2025 को मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की। इस शादी से दोनों परिवार बेहद खुश थे। शादी के बाद हर जोड़े की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया। पहले तय हुआ कि दोनों असम के कामाख्या देवी मंदिर जाएंगे। फिर वहां से कश्मीर के लिए रवाना होंगे। दोनों सबसे पहले 20 मई को असम के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। फिर यहां उन्होंने कश्मीर की जगह मेघालय जाने का प्लान बनाया। दोनों 20 मई को ही मेघालय पहुंच गए। हालांकि मेघालय में दोनों के साथ जो हुआ, उसने पूरे देश में सनसनी मचा दी।

पुलिस के मुताबिक 22 मई को दंपत्ति किराए के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे और वहां से 3000 सीढ़ियां चढ़कर नोंग्रियात गांव में मशहूर ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने गए। वे एक होमस्टे में रात भर रुके। फिर 23 मई को सुबह दोनों वहां से निकल गए। इसके कुछ घंटे बाद ही दोनों लापता हो गए।

गाइड भकुपर वंशाई ने बताया- मावलखैत से नोंग्रीयात पहुंचने में करीब तीन घंटे लगते हैं। इसमें करीब 3,000 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं। दंपती ने 22 मई को मुझे फोन किया। शाम के 3:30 बज रहे थे। मैंने मना नहीं किया और उन्हें नोंग्रीयात ले जाने का फैसला किया। उन्हें शिप्रा होमस्टे पर छोड़ने के बाद मैं वहां से चला आया। उनके साथ एक और गाइड अल्बर्ट पाडे भी थे। वंशाई ने बताया- हमने अगले दिन (23 मई) भी अपनी सेवाएं देने की पेशकश की। लेकिन उन्होंने (दंपती ने) मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें रास्ता पता है। वंशाई ने पुलिस को बताया कि सोनम ज्यादातर अंग्रेजी में बात कर रही थी।

पढ़े : मेघालय में हनीमून पर गायब नहीं हुआ था इंदौर का जोड़ा, सोनम ने कराई थी पति राजा की हत्या…अब गाजीपुर में मिली, 4 आरोपी गिरफ्तार

इस व्यक्ति को देखा गया था आखिरी बार

यह जोड़ा 23 मई को सुबह 6 बजे होमस्टे से निकला था। अल्बर्ट पैडे इस जोड़े को देखने वाले आखिरी व्यक्ति थे। उन्होंने सुबह 10 बजे जोड़े को मावलखैत गांव की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ते देखा। उनके साथ तीन पुरुष थे, जिन्हें उन्होंने पर्यटक समझा। इसके बाद सोनम और राजा दोनों लापता हो गए। पैडे के मुताबिक, जब उन्होंने राजा-सोनम को देखा तो चार पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या कह रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। गाइड ने दावा किया – जब तक मैं मावलखैत पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

सोनम ने अपनी सास से की बात

दोनों की तलाश चल ही रही थी कि सोनम और उसकी सास के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सामने आया। सास ने पूछा कि कुछ खाया है क्या, तो सोनम ने कहा, ‘यहां कुछ नहीं मिलता। एक जगह से दूध खरीदा था, उसमें से आधे गिलास में बहुत सारा पानी मिला हुआ था। कॉफी खरीदी थी, वह भी बेकार थी। फेंक दी।’ सोनम ने यह भी बताया कि वे यहां झरना देखने जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया।

2 जून को झरने के पास मिला था शव

2 जून को राजा का शव वैसावाडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। राजा के भाई विपिन ने शव की पहचान की। वह भी उसके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से। लेकिन सोनम नहीं मिली। शुरुआत में लगा कि दोनों की मौत एक्सीडेंट में हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि राजा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन की मानें तो जिस इलाके में ये लोग गए थे, वह इलाका अपराध के लिए बदनाम है। बांग्लादेश इस इलाके से काफी नजदीक है। यहां आने वाले जोड़ों की लड़कियों को अगवा कर बांग्लादेश ले जाया जाता है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सोनम बदहवास हालत में मिली

पुलिस की टीमें सोनम की तलाश में जुटी रहीं। फिर सात दिन बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली। 9 जून को पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। गाजीपुर के एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि की। मेघालय के डीजीपी ने कहा- राजा की पत्नी सोनम हत्या में शामिल थी। उसने ही राजा की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।

पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की तलाश अभी जारी है। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। वह बदहवास हालत में थी। वह अभी इस घटना पर कुछ भी नहीं बोल रही है। दरअसल, सोनम ने अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए फोन का इस्तेमाल किया था जिसके बाद पुलिस सोनम तक पहुंची। फिलहाल सोनम को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। अब देखना यह है कि मामले में क्या खुलासे होते हैं।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button