महाराष्ट्रराज्य-शहर

Maharashtra Vidhansabha Election: महाराष्ट्र में ‘साइकिल’ दौड़ाने चले अखिलेश, क्या इंडिया गठबंधन में मचेगा क्लैश?

Maharashtra Vidhansabha Election: यूपी में भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने मिलकर करारी शिकस्त दी है।जिसके बाद से ही अखिलेश यादव के हौसले बुलंद हैं। सरकार पर धुआंधार प्रहार किया जा रहा है। जमकर अटैकिंग मोड में अखिलेश नजर आ रहे हैं। अखिलेश यूपी में साइकिल तेज़ दौड़ाने के बाद अब महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल हाइवे पर दौड़ाना चाहते हैं। यानी अब वो महाराष्ट्र के आगामी चुनावों के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी 12 सीटों की मांग कांग्रेस से कर रही है, अगर ऐसा नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतारेगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का संदेश कांग्रेस के लिए साफ है कि दो लड़कों की जोड़ी अगर आगे भी कामयाब बनानी है तो समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस को महाराष्ट्र में भी साथ आना होगा। सूत्रों के मुताबिक मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव महाराष्ट्र में संगठन को मज़बूत करना चाहते हैं।

अखिलेश यादव कांग्रेस को लेकर महाराष्ट्र में बड़ी उम्मीद लगाए बैठी है। दरअसल अखिलेश 2024 के लोकसभा चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी को लेकर बेहद जोश में थे। और अब अखिलेश यादव 9 अगस्त को महाराष्ट्र के मालेगांव में भी जनसभा करेंगे। बीजेपी ने अपने मंथन के दौरान अखिलेश यादव को भी नसीहत दे डाली है। वैसे दो दिन पहले ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात कर महाराष्ट्र में NDA बनाम INDIA के बीच महासंग्राम की स्क्रिप्ट लिखना पहले ही शुरु कर दी है।

अब ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव साइकिल को कितना दौड़ा पाते हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत नजर नहीं आ रही है। शायद यही वजह है कि इंडिया गठबंधन के नेता लगातार हुंकार भर रहे हैं और जीत के लिए ललकारने का काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में किसकी होगी महाविजय’?

एक तरफ उद्धव ठाकरे विपक्ष को एकजुट होकर सरकार को घेरने की रणनीती तैयार कर चुके हैं…तो वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की जीत की पटकथा लिखने में लगे हुए हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button