Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशक्राइम

Meerut Double Murder Case: पहले किया बेरहमी से मर्डर, शव को बक्शे में छिपाया, अधजली लाश का सच ?

Meerut Double Murder Case: मेरठ के खरखौदा में डबल मर्डर की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी जैसे-जैसे खुली एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते चले गए।और फिर सामने आई दिमाग को हिलाकर रखे देने वाली समलैंगिक रिश्तों की एक खौफनाक खूनी साजिश।

9 मई गुरुवार की रोज मेरठ-बुलंदशहर हाइवे के पास आम के बाग में दो युवकों की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस डबल मर्डर की वारदात से आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव उसी आम के बाग में पहुंचीं। जहां दोनों युवकों के बेजान शरीर पड़े हुए थे। पुलिस ने इस ब्लाइंड डबल मर्डर की जांच शुरू की दी है।

पहले तो क्राइम सीन को देखकर ऐसा लगा कि गुमनाम कातिलों ने शायद लूटपाट के इरादे से दोनों की हत्या की, लेकिन दोनों युवकों के मोबाइल और पर्स उनके पास ही मिले। जिसने लूटपाट के मकसद पर विराम लगा दिया। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो दोनों लाशों की शिनाख्त दीपक उर्फ मोंटी और मनोज के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को उनकी हत्या की इतेला दी।

घरवालों से पूछताछ में ये पता चला कि दोनों की किसी से कोई रंजिश और दुश्मनी भी नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। ऐसे में पुलिस को भी गुमनाम कातिलों तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था। लेकिन इसी बीच मृतक युवकों के मोबाइल को जब खंगाला गया तो उसमे मौजूद वीडियो को देखकर पुलिसवालों के होश फाख्ता रह गए।

मृतकों के मोबाइल में अश्लील वीडियो थे। उस वीडियो में दोनों मृतक आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। दो अन्य युवक उनके साथ वीडियों में नजर आए। इन अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद एक बात को तय थी कि दोनों मृतक मोंटी और मनोज ना सिर्फ होमोसेक्सुअल थे। बल्कि उनके कई लड़कों से जिस्मानी संबंध भी थे। इस डबल मर्डर की जांच कर रही खरखौदा पुलिस को ये समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि दोनों युवकों के क़त्ल का राज उनके समलैंगिक रिश्तों में ही छिपा है।

अब सवाल था उन अश्लील वीडियो में दिखाई देने वाले वो अन्य दो युवक कौन थे ? पुलिस ने इसी एंगल से अपनी जांच को आगे बढ़ाया, और दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमे परिजनों ने भी उन दोनों लड़कों पर हत्या का आरोप लगाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। अश्लील वीडियो में मृतकों के साथ दिखाई देने वाले युवकों की पहचान अंकुश और नवीन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को जब पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो इस डबल मर्डर के पीछे समलैंगिक रिश्ते की ऐसी हैरान कर देने वाली बात सामने आई जिसने पुलिसवालों का दिमाग भी हिलाकर रख दिया।

दरअसल मृतक मोंटी और मनोज होमोसेक्सुअल थे। मृतक मोंटी और मनोज लड़की बनकर कार्यक्रमों में डांस किया करते थे। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात अंकुश और नवीन से हुई थी, जल्द ही चारों अच्छे दोस्त बन गए। अंकुश और नवीन भी होमोसेक्सुअल थे। अंकुश के संबंध मृतक दीपक उर्फ मोंटी से हो गए, और नवीन के संबंध मृतक मनोज के साथ बन गए थे। चारों मिलकर एक दूसरे के साथ अपनी जिस्मानी चाहतों को पूरा करते थे।

इन चार लड़कों में लव अफेयर तक तो सबकुछ ठीक था। लेकिन इसी बीच इस समलैंगिक रिश्तों में खटास तब आती है, जब अंकुश का रिश्ता तय हो जाता है। जिससे दीपक उर्फ मोंटी सदमे में आ गया था। क्योंकि मोंटी अंकुश से शादी करना चाहता था। ना सिर्फ मोंटी बल्कि मनोज भी इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। मोंटी और मनोज दोनों अंकुश पर ये रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे थे। लेकिन अंकुश अब समलैंगिक रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था। उसने ना सिर्फ मोंटी और मनोज दोनों से दूरी बना ली थी, बल्कि दोनों से बात करना भी छोड़ दिया था।

बस यही बात मृतकों को नागावार गुजरी और फिर शुरू हुआ धमकी और ब्लैकमेलिंग का खेल। दरअसल मृतक मोंटी और मनोज के पास अंकुश और नवीन के अश्लील वीडियो थे। दोनों ने समलैंगिक रिश्तों के अंतरंग पलों को मोबाइल में कैद किया हुआ था। मोंटी लगातार अंकुश पर शादी करने का दबाव बना रहा था। और शादी नहीं करने पर ये अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। अंकुश और नवीन के होमोसेक्सुअल के राज को भी बताने की धमकी दी गई थी।

अंकुश और नवीन किसी भी हालत में ये नहीं चाहते थे कि दुनिया को उनके होमोसेक्सुअल होने का राज पता चले, और इसी बदमानी के डर से दोनों ने अपने होमोसेक्सुअल पार्टनर मोंटी और मनोज की हत्या की प्लानिंग की। 9 मई बुधवार की शाम को फोन कर अंकुश और नवीन ने मोंटी और मनोज को आम के बाग में मिलने बुलाया। वहां उनकी दोनों के साथ पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद अंकुश और नवीन ने अपने दोनों गे पार्टनर दीपक उर्फ मोंटी और मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी। और डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। 4 लड़कों के समलैंगिक रिश्तों में उलझे इस दोहरे हत्याकांड की सारी कड़ियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही जोड़ लिया। और हत्यारोपी अंकुश और नवीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button