Monsoon Destination: मानसून में घूमने की योजना? इन जगहों पर जाने से करें परहेज
घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हर मौसम में सैर-सपाटे के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। कोई पहाड़ों की ओर भागता है तो किसी को समुद्र किनारे चिल करना पसंद आता है। लेकिन जहां गर्मियों में हिल स्टेशन पर भीड़ उमड़ती है, वहीं मानसून में ट्रैवल प्लान बनाना थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए।
Monsoon Destination: घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हर मौसम में सैर-सपाटे के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। कोई पहाड़ों की ओर भागता है तो किसी को समुद्र किनारे चिल करना पसंद आता है। लेकिन जहां गर्मियों में हिल स्टेशन पर भीड़ उमड़ती है, वहीं मानसून में ट्रैवल प्लान बनाना थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए।
मानसून भले ही मौसम को सुहावना बना देता है, लेकिन इसी के साथ कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, जहां मानसून के दौरान जाने से बचना ही समझदारी है।
पढ़े : Feet Care Monsoon: मानसून में पैरों का रखें खास ख्याल, फंगल इंफेक्शन से बचने के 5 असरदार उपाय
केदारनाथ – धार्मिक स्थल, लेकिन मानसून में खतरनाक
उत्तराखंड का केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और लाखों श्रद्धालु हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि, मानसून के मौसम में यहां यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। ऐसी स्थिति में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां की यात्रा से परहेज करें।
शिमला – खूबसूरती के साथ खतरे का अहसास
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला मानसून में बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन यहां की सड़कों पर फिसलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने की घटनाएं काफी आम हो जाती हैं। नदियाँ भी अक्सर उफान पर होती हैं, जिससे यात्रा बाधित हो सकती है। बारिश के मौसम में ट्रैफिक जाम और रास्ते बंद होने की स्थिति भी बन सकती है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
केरल – ‘गॉड्स ओन कंट्री’ लेकिन बारिश में नहीं
केरल अपनी हरियाली और बैकवॉटर के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन जून से सितंबर के बीच भारी बारिश होती है। इस दौरान कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे आपकी ट्रिप बर्बाद हो सकती है। मानसून में यहां की यात्रा से बचना ही बेहतर है।
मसूरी – ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ में फिसलन और लैंडस्लाइड का डर
मसूरी की खूबसूरती मानसून में और भी निखर जाती है, लेकिन इसके साथ ही सड़कों पर फिसलन और लैंडस्लाइड का खतरा काफी बढ़ जाता है। कई बार रास्ते भी बंद हो जाते हैं जिससे आपकी यात्रा अधूरी रह सकती है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश – गंगा का उफान बन सकता है संकट
ऋषिकेश भी एक पॉपुलर टूरिस्ट और धार्मिक डेस्टिनेशन है, लेकिन मानसून के समय गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। रिवर राफ्टिंग जैसी ऐडवेंचर एक्टिविटीज़ भी इस मौसम में बंद कर दी जाती हैं।
मानसून एक रोमांटिक और ठंडक भरा मौसम होता है, लेकिन यात्रा के लिहाज से यह मौसम थोड़ा जोखिम भरा साबित हो सकता है। इसलिए जहां कुछ जगहें मानसून में और भी हसीन लगती हैं, वहीं कुछ जगहों पर जाना आपकी सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। यात्रा से पहले मौसम और सुरक्षा की पूरी जानकारी जरूर लें।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV