Aam Aadmi Party: केजरीवाल के इंकार के बाद AAP की रणनीति में नया मोड़, क्या मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन जाएंगे राज्यसभा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी की राजनीति को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। जहां एक तरफ पार्टी की सत्ता से विदाई हुई, वहीं दूसरी तरफ खुद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। यह हार न सिर्फ राजनीतिक झटका था
Aam Aadmi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी की राजनीति को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। जहां एक तरफ पार्टी की सत्ता से विदाई हुई, वहीं दूसरी तरफ खुद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। यह हार न सिर्फ राजनीतिक झटका था, बल्कि संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर अटकलों का कारण भी बन गया। इस हार के बाद कई राजनीतिक विश्लेषकों ने यह अनुमान लगाया कि अब केजरीवाल का अगला कदम राज्यसभा का रास्ता हो सकता है।
केजरीवाल के बयान पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाना और अरविंद केजरीवाल की पंजाब में लगातार बढ़ती गतिविधियाँ, इस बातों को और गहरा कर रही थी। लेकिन हाल ही में पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जो नतीजा आने के बाद केजरीवाल के बयान ने इन अटकलों को एकदम उल्टा कर दिया। क्योकि केजरीवाल ने साफ शब्दों में कहा है, “मैं राज्यसभा नहीं जा रहा।”
संजीव अरोड़ा की जीत और राज्यसभा सीट की गुत्थी
संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज कर विधायक बन गए हैं, और नियमों के मुताबिक उन्हें राज्यसभा सीट से इस्तीफा देना होगा। अब पार्टी के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा है कि उनकी खाली हुई राज्यसभा सीट को कौन भरेगा? यह एक ऐसा सवाल है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश,खाली OBC सीट को सामान्य वर्ग से भरा जाए
केजरीवाल का स्पष्ट इंकार
दिल्ली में हार के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक विश्लेषक यह दावा कर रहे थे कि केजरीवाल अब दिल्ली से राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। लेकिन खुद केजरीवाल ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है, “मैं राज्यसभा नहीं जा रहा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस पर फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) करेगी।
कुर्सी या कोई पद को ठुकराकर जनसेवा को चुनना ही केजरीवाल की असली पहचान रही है🔥 pic.twitter.com/E39ObR0Vdf
— AAP (@AamAadmiParty) June 23, 2025
मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन?
अब जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वे हैं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन। दोनों ही नेता दिल्ली की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों को सँभालते हुए उन्होंने पार्टी की नीति और लोकप्रियता को नई ऊंचाई तक पहुँचाया। हाल ही में सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और जैन को सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।
राज्यसभा में इन्हें भेजना पार्टी की एक रणनीतिक चाल हो सकती है। एक ओर जहां यह राष्ट्रीय राजनीति में AAP की उपस्थिति मजबूत करेगा, वहीं दूसरी ओर ये नेता विधानसभा चुनावों से पहले संगठन की मजबूती के लिए पंजाब में सक्रिय भूमिका भी निभा सकेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
AAP की नजर 2027 पर?
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव की जीत को सिर्फ एक उपचुनाव नहीं मान रही। बल्कि इसे वह 2027 में होने वाले पंजाब, गुजरात और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों के चुनावों की तैयारी का एक संकेत मान रही है। पार्टी का मानना है कि जनता ने फिर से उस पर भरोसा जताया है और यही समय है जब संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की ज़रूरत है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना
जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इसे “गठबंधन की राजनीति की नई चाल” करार दिया और दावा किया कि उनकी पार्टी अकेले लड़कर भी जीतने की ताकत रखती है।
आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है अब सीधी टक्कर🔥💯
— AAP (@AamAadmiParty) June 23, 2025
गुजरात में दो सीटों पर चुनाव हुए थे और यहां बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद भी हमने एक सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की और दूसरी पर भाजपा BJP जीती है।ये यह बताता है कि गुजरात में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी… pic.twitter.com/SeQZbItpCY
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV