राज्य-शहर

Tomoto Price Hike:प्याज ने निकाले आंसू, टमाटर महंगाई से ‘लाल’…हरी मिर्ची पर हुआ ‘काला जादू’!

Tomoto Price Hike: प्यार आंसू निकाल रही है, टमाटर भी महंगाई से ‘लाल’ हो गया है…हरी मिर्च और नींबू तो मानो ऐसा लगता है कि जैसे इन पर कोई काला जादू करा दिया हो…वो भी महंगाई का काला जादू। अफगानी प्याज की तो बात ही छोड़ दीजिए, क्योंकि ये प्याज पाकिस्तान के लिए नासूर बना हुआ है, जो कि हायतौबा मचा रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि ये पहली दफा हुआ है जब क्रॉस बॉर्डर व्यापार में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अफगानिस्तान ने हिंदुस्तान में प्यार को निर्यात किया है वो भी पाकिस्तान के रास्ते। यानी की तीन बॉर्डर को पार करने के बाद प्यार हिंदुस्तान में पहुंचा है। अब आप इसी से अनुमान लगा लीजिए कि महंगाई का हाल क्या होगा।


दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का रास्ता खुला है, भारत ने बढ़ते प्याज के दाम को देखते हुए अफगानिस्तान से प्याज आयात किया है।अफगानिस्तान से भारत 8000 टन प्याज आयात कर रहा है। जिसकी लागत करीब 10 करोड़ 67 लाख भारतीय रुपये होगी। अफगानी प्याज सड़क मार्ग से पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचेगा। पहली बार अफगानिस्तान के कुनार से प्याज भारत आएगा। इससे कुनार के व्यापारी और किसानों में खुशी है। लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते कारोबार से पाकिस्तान में मायूसी छाई है, क्योंकि पाकिस्तान और भारत के बीच कारोबार बंद है। और इसकी वजह खुद पाकिस्तान है।
8 हज़ार टन के करीब प्याज भारत को जायेगा, क्या पाकिस्तान भेज सकता है। क्या पाकिस्तान भारत को कुछ भेज सकता है। क्या इंडिया पाकिस्तान को कुछ भेजेगा। या फिर अफगानिस्तान ही फायदा उठा सकता है।

भारत से व्यापार रोककर पाकिस्तान दूसरे देशों से सामान आयात करता है। जिसमें ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ता और पाकिस्तान को वही सामान भारत के मुकाबले दोगुना कीमत पर मिलता है। पाकिस्तान में महंगाई की मार से हाहाकार मचा हुआ है, हाल ऐसा है कि वहां पर दो टायम के खाने के लिए लोग संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button