Sliderउत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

Monitor Lizard Spotted in Lucknow: लखनऊ में दूसरी मंजिल के फ्लैट में मॉनिटर छिपकली घुसने से हड़कंप

Panic due to monitor lizard entering second floor flat in Lucknow

Monitor Lizard Spotted in Lucknow: लखनऊ में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर मगरमच्छ के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि यह मगरमच्छ नहीं बल्कि मॉनिटर लिजर्ड है। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इसे रेस्क्यू किया। तब जाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, पूरा मामला गोमती नगर के विकल्प खंड-4 स्थित एक अपार्टमेंट का है। जहां आज सुबह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में मॉनिटर लिजर्ड (एक छिपकली) देखी गई। मॉनिटर लिजर्ड का आकार इतना बड़ा था कि वह मगरमच्छ जैसी लग रही थी। इससे लोग डर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई, जिन्होंने इसे रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे गोमती नगर के कठौता झील के पास स्थित यश अपार्टमेंट के पायदान पर एक विशालकाय मॉनिटर छिपकली सोती हुई दिखाई दी। घर के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वे डरकर नीचे की ओर भागे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और 112 नंबर पर फोन किया। वन विभाग की टीम तुरंत यश अपार्टमेंट पहुंची और मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग के लोगों ने कुछ ही देर में मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ लिया और एक बोरी में भरकर अपने साथ ले गए।

घटना के संबंध में वन विभाग के अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड बहुत ही सरल और आलसी होती है। इंसानों को देखते ही यह डर जाती है और भाग जाती है। यह जहरीली नहीं होती। इससे डरने की जरूरत नहीं है।

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button