Foreign News

PM Modi In Ukraine:क्या पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे से रूस से रिश्ते बिगड़ जाएंगे?

PM Modi In Ukraine: आज पूरी दुनिया की नजरें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर थीं। ये दौरा इसलिए भी खास है…क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध के बीच में पहली बार यूक्रन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री क्या शांति का संदेश लेकर यूक्रेन पहुंचे थे…ये एक बड़ा सवाल है। दरअसल भारत और रूस के रिश्तों को दुनिया अच्छी तरीके से जानती है। भारत हमेशा से ही रूस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। शायद तभी रूस ने भी भारत का तब साथ दिया था…जब पाकिस्तान, अमेरिका, चीन जैसे देशों ने साथ छोड़ दिया था। तब रूस भारत के लिए मददगार साबित हुआ था।

लेकिन जब प्रधानमंत्री यूक्रेन पहुंचे तो उनका स्वागत धमाकेदार तरीके से हुआ। गीत, नृत्य…सलामी सब कुछ हुआ। एक बार के लिए तो लगा ही नहीं कि ये भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीत में कई मुद्दों को लेकर बातचीत भी हुई….जो तस्वीरें सामने आईं वो तो काफी अलग ही थीं।

दरअसल अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति के कहने पर यूक्रेन गए हैं। क्योंकि ये शांति का संदेश रूस  के राष्ट्रपति का ही था। पिछले कई सालों से दोनों देशों के बीच में महायुद्ध छिड़ा हुआ है। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ये खेल अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत कभी भी शांत नहीं रहा। भारत ने हमेशा शांति की अपील की थी। चाहे वो यूक्रेन हो या फिर रूस… दोनों ही देशों  से भारत की ओर से शांति को लेकर हमेशा बात की गई थी। क्योंकि जंग से हमेशा बर्बादी होती है। लोगों की मौत होती है। अब देखना ये होगा कि पीएम मोदी के इस दौरे के बाद जंग रूकती है या फिर नहीं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button