उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

UP Saharanpur News: गड्ढे बन रहे हैं लोगों की जान का दुश्मन, योगी सरकार के अधिकारी सहारनपुर में नही करा पाए सड़को को गढ़ा मुक्त

Potholes are becoming a threat to people's lives, Yogi government officials could not make the roads pothole-free in Saharanpur

UP Saharanpur News: सहारनपुर जनपद स्मार्ट सिटी कहा जाता हे पर जनपद में शहर भर में सड़के गढ़ा मुक्त नही हो पाई स्मार्ट सिटी कागजों तक सिमट कर रह गया है। विकास के दावे करने वाले अधिकारी आखिर क्यों लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे हे

बता दे कि, जहा जनपद सहारनपुर की आन बान शान कहे जाने वाला कोर्ट रोड जो रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय जिला न्यालय और जिला अस्पताल प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यलय तक जाता हे और कोर्ट रोड जो वीआईपी रोड कहा जाता हे आज कोर्ट रोड दो-दो फुट गहरे गढ़ों में तब्दील हो चुका हे। शहर के प्रशासनिक अमला सता धारी नेता भी रोजाना इस रोड से गुजरते हे पर सब देख कर भी आंख मूंदे बैठे है।

गढ़ों के पास ही प्रधान मंत्री स्वनिधि बाजार भी लगता हे जहा श्याम को खाने पीने के शौकीन पहुंचते हे। लगातार यहां घटनाएं हो रही हे। स्कूल के बच्चे भी अपना वाहन लेकर यहां गिर रहे हे और चोटिल हो रहे हे। राहगीरों का कहना है कि, लगातार यहां इ-रिक्सा से जायदा घटनाएं हो रही है। इस ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं है। स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम तक ही सीमट कर रह गया है। लगता है सरकारी अमला या विभागीय अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। क्या उसके बाद ही जिला सहारनपुर का प्रशासन गहरी नींद से जागेगा।

रिक्शा चालक को लोगो की जान और वाहन की चिंता है, जो गढ़ों से हादसों को रोकने के लिए अपने रिक्शा में ईंट भर कर लाया और गढ़ों में रखते दिख रहा है। शहर के लोगों को अपने शहर वासियों की चिंता है पर शहर के सरकारी अमले को शहर के लोगों की चिंता नहीं है।

वाहन चालकों ने बताया कि, सहारनपुर स्मार्ट सिटी कहा जाने वाला रोड कहीं से भी स्मार्ट नहीं लगता। यहां तो हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां से रोजाना गुजरना पड़ता हे और बड़े वाहनों को नुकसान हो रहा हे।

jogendra Kalyan

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button