Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

CM Yogi birthday 2025: योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा — आस्था, परंपरा और नेतृत्व का अद्भुत संगम!

सुबह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल लेकर आई। इस दिन जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अयोध्या की पावन श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य दरबार और अष्ट देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन भी सम्पन्न हुआ।

CM Yogi birthday 2025: आज का सुबह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल लेकर आई। इस दिन जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अयोध्या की पावन श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य दरबार और अष्ट देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन भी सम्पन्न हुआ। यह दिन भारतीय संस्कृति, आस्था और नेतृत्व के संगम का अनुपम उदाहरण बन गया है।

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का सपना हुआ साकार

अयोध्या और गोरक्षपीठ का संबंध सिर्फ आध्यात्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी आंदोलन से भी जुड़ा रहा है। योगी आदित्यनाथ के पूज्य दादा गुरु महंत दिग्विजय नाथ और गुरु महंत अवेद्यनाथ ने राम जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा दी थी। इन महान संतों की राह पर चलते हुए योगी आदित्यनाथ ने भी इस आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया।

जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया, तब उत्तर प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में थी। यह सिर्फ एक राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक संकल्प की पूर्ति थी।

CM Yogi Latest News: मोदी सरकार के 11 साल! योगी बोले- ‘यूपी में 10 करोड़ को आयुष्मान का लाभ, बढ़े मेडिकल कॉलेज’

प्राण प्रतिष्ठा के इस क्षण में शामिल हुए मुख्यमंत्री

5 जून को जब अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के भव्य दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं वहाँ उपस्थित रहे। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए लिखा है:

“प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय !”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

अयोध्या राष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी

इस आयोजन ने अयोध्या को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, संतों का सानिध्य और राजकीय प्रतिनिधियों की भागीदारी इस आयोजन को युगों तक स्मरणीय बना गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐसा संयोग है जिसे इतिहास धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक चेतना के संगम के रूप में सदैव याद रखेगा। यह दिन गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों के तप, त्याग और संकल्प का परिणाम है। सचमुच, यह अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का जीवंत रूप है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Kritika Kumari। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button