Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Priyanka Gandhi on PM Modi: राष्ट्रपति भवन के हॉल का नाम बदलने पर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

Priyanka Gandhi gave a big statement on changing the name of the hall of Rashtrapati Bhavan

Priyanka Gandhi On PM Modi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदल दिया, जिस पर congress की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी (priyanka Gandhi) ने pm मोदी (pm narandra modi) पर जमकर निशाना साधा है।

आपको बता राष्ट्रपति भवन के 2 महत्वपूर्ण हॉल, “दरबार हॉल” और “अशोक हॉल” का नाम बदल दिए गए हैं अब “दरबार हॉल” और “अशोक हॉल” नाम बदलकर “गणतंत्र मंडप” और “अशोक मंडप” रख दिया गया हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नाम बदलकर बेहद खुश हैं। राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और कार्यक्रमों की योजना बनाने का स्थान “दरबार हॉल” है। बयान में कहा गया है, “दरबार शब्द का अर्थ भारतीय शासकों और ब्रिटिश दरबारों और विधानसभाओं से है।” भारत के गणतंत्र बनने के बाद दरबार का महत्व खत्म हो गया। प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में “गणतंत्र” की अवधारणा गहराई से समाई हुई है। “गणतंत्र मंडप” नाम इस स्थान के लिए सही है।

“अशोक शब्द का मतलब “एक ऐसा मनुष्य जो सभी प्रकार के दर्द से मुक्त है, इसके साथ ही अशोक का तात्पर्य एकता और शांति-पूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है। बयान में आगे कहा गया, सारनाथ अशोक की राजधानी थी। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप करने से भाषा में एकरूपता आती है और अशोक शब्द प्रमुख मूल्यों को बरकरार रखते हुए अंग्रेजीकरण की छाप को भी दूर करता है।”

ये शंहशाह का कॉन्सेप्ट- प्रियंका गांधी

इसके साथ ही, राष्ट्रपति भवन के दो कमरों के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शहंशाह की अवधारणा तो है, लेकिन दरबार की कोई अवधारणा नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने इसे एक कारण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर आलोचना की है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button