Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष जा रहे शुभांशु शुक्ला ने भेजा पहला संदेश, जानें क्या कहा?

एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं। अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश भेजते हुए शुभांशु ने देशवासियों को संबोधित किया। यह यात्रा 14 दिनों तक चलेगी और 28 घंटे की यात्रा के बाद टीम ISS पहुंचेगी।

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और 3 अन्य यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गया है। यह मिशन बुधवार को दोपहर 12:01 बजे लॉन्च किया गया। शुभांशु के अलावा इस मिशन में 3 अन्य लोग हैं, जो 28 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समय के अनुसार गुरुवार शाम 4:30 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेंगे। फ्लाइट के उड़ान भरते ही शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश सामने आया है।

अंतरिक्ष यान से पहला संदेश भेजते हुए शुभ्रांशु ने कहा, “नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों, 41 साल बाद हम फिर अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधे पर तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, आप सब मेरे साथ हैं।”

पढ़े : भारतीय वायुसेना के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान ,41 साल बाद दूसरे भारतीय बनकर रचा इतिहास!

उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ़ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की मेरी यात्रा की शुरुआत नहीं है, यह भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपका सीना भी गर्व के साथ चौड़ा होना चाहिए। आइए हम सब मिलकर भारत का मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू करें। जय हो हिंद! जय भारत!”

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

कई बार टली लॉन्चिंग

आखिरकार बुधवार दोपहर 12:01 मिनट पर एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च हुआ। इससे पहले एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग कई अलग-अलग कारणों से टाली गई थी। पहले तय शेड्यूल की बात करें तो इसे 29 मई को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, उस समय इसे टाल दिया गया और बाद में इसे 8 जून, 10 जून और 11 जून के लिए टाल दिया गया। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इसे 24 जून को लॉन्च किया गया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

शुभांशु कब आएंगे और कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेंगे?

अंतरिक्ष में एक्सिओम-4 का यह चौथा निजी मिशन है। यह नासा और स्पेसएक्स का संयुक्त मिशन है। इस अंतरिक्ष मिशन में 4 देशों के 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ये देश हैं भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी जिनके अंतरिक्ष यात्री मिशन में शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री 14 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाले हैं। शुभांशु और टीम के 28 घंटे की यात्रा के बाद भारतीय समय के अनुसार गुरुवार शाम 4:30 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button