न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

तो क्या अब शिंदे की सरकार गिर जाएगी ? 22 विधायक शिंदे गुट से निकलने को तैयार !

Maharastra News: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। हालांकि ये खबर पिछले तीन दिनों से राजनीतिक गलियारों में तैर रही है। खबर में कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार अब गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद अब किसी भी सूरत में शिंदे के साथ रहना नहीं चाहते। इन सभी विधायकों को मंत्री पद देने की बात हुई थी जो संभव नहीं हो सका। अब बीजेपी भी नहीं चाहती कि इन विधायकों को मंत्री बनाया जाए। पहले कहा जा रहा था कि शिंदे मंत्रिमंडल के विस्तार में कई लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन अब वह सब भी टालता जा रहा है। ऐसे में कई विधायक अब शिंदे से बेहद नाखुश माने जा रहे हैं। अंदर की कहानी क्या है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक शिंदे के कई विधायक नाराज है और शिंदे को नापसंद भी करने लगे हैं।


शिंदे गुट के एक प्रमुख नेता हैं बालाजी किणीकर। इनके बारे यह कहा जा रहा है कि ये शिंदे से काफी खफा हैं। बालाजी अब मातोश्री जाने को बेचैन हैं और इनकी बात भी हो गई है। बालाजी अब खुलेआम कहते फिर रहे हैं कि उन्होंने गलती की थी शिंदे का साथ देकर अब माफ़ी मांगकर भी वापस लौटना चाहता हूँ। इस बात की जानकारी एनसीपी नेता भी दे रहे हैं। इसी के साथ ही उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि शिंदे गुट से 22 विधायक निकलने को तैयार हैं और करीब 9 सांसदों से उनकी लगातार बात हो रही है। वे भी वापसी चाहते हैं।
संजय राउत के दावे को सही माने तो 22 विधायक जो नाराज चल रहे हैं वे सभी शिंदे की राजनीति से परेशान हैं। इन विधायकों ने शिंदे पर वादाखिलाफी के आरोप भी लगा रहे हैं। इसके साथ ही शिंदे गुट के पास जो 13 सांसद हैं उनमे से 9 सांसद भी काफी परेशान हैं। इन सांसदों को लग रहा है कि अगर शिंदे के चंगुल से नहीं निकले तो आगे की राजनीति भी चौपट हो जाएगी और अगला लोकसभा चुनाव जितना तो दूर लड़ना भी मुश्किल होगा। ये सभी सांसद किसी और पार्टी में भी जा सकते हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि चुकी इनकी राजनीति शिवसेना के जरिये ही होती रही है ऐसे में एक बार शिवसेना नेता उद्धव से माफ़ी मांगकर अगर वापसी हो जाती है तो उनकी राजनीति रास्ते पर आ सकती है। इन सांसदों ने कहा है कि शिंदे ने खुद का भी विनाश किया और कइयों को भी नाश कर दिया।

Read Also: विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक आज से एक पखवाड़ा पहले शिंदे गुट के कई विधायकों और सांसदों ने उड़ाव ठाकरे को सन्देश दिया था कि शिंदे गुट में उन सभी का दम घूंट रहा है। शम्भू राजे देसा ने यह सन्देश उड़ाव को भेजा था। देसाई अभी शिंदे गुट में हैं। संजय राउत कहा है कि तानाजी सावंत और गजानन कीर्तिकर भी शिंदे काफी नाराज हैं सावंत को बजट नहीं मिल रहा है। इसके साथ ह शिंदे गुट के कई विधायकों और सांसदों को कोई अहमियत बह नहीं मिल रही है। बीजेपी ने सबकुछ पर कब्ज़ा कर लिया है और अब बीजेपी शिंदे गुट को बदनाम बह कर रही है। ऐसे में कब बड़ा धमाका होगा इसका इन्तजार सबको है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button