Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरसेहतनामा

Monkeypox Virus: पाकिस्तान में आया मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने, भारत के लिए चिंता का विषय

The first case of monkeypox surfaced in Pakistan, a matter of concern for India

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनियाभर में अलर्ट जारी किया है। इसे वैश्विक आपदा बताया गया। अभी तक यह बीमारी अफ्रीकी देशों में फैली थी। अब पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है, जो भारत के लिए भी चिंता की बात है, क्योंकि मंकीपॉक्स वायरस भी कोरोना की तरह फैलता है। अब पाकिस्तान ने अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को यह पहला मामला सामने आया। पाकिस्तान में इस साल मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। जिस व्यक्ति में लक्षण हैं, वह हाल ही में सऊदी अरब से अपने देश लौटा है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, उसका इलाज किया जा रहा है।

अन्य लोगों के भी लिए गए सैंपल

पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वह 3 अगस्त को सऊदी अरब से लौटा था। इसके बाद जांच में पता चला कि वह एम्पॉक्स से संक्रमित है, उसके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल भी लिए गए। स्थानीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

भारत के लिए भी खतरा

यह वायरस कोरोना की तरह ही फैलता है। इसके छूने से भी दूसरे लोग संक्रमित हो सकते है। पाकिस्तान में ऐसा मामला सामने आना भारत के लिए भी चिंता का विषय है। हालांकि, भारत में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। जनवरी 2022 से जून 2024 के बीच भारत में एम्पॉक्स के 27 मामले सामने आए। पिछले साल पाकिस्तान में एम्पॉक्स के 9 मामले सामने आए थे। भारत के लिए यह बड़ी चिंता की बात है क्योंकि लोग कई देशों में रहते हैं।

अबतक 1100 लोगों ने गवाई जान

2 साल पहले भी इस बीमारी ने खूब कहर बरपाया था। 70 से ज्यादा देशों में इसने लोगों को काफी बीमार कर दिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एम्पॉक्स को आपातकाल घोषित कर दिया था। कांगो में अब तक का सबसे बुरा प्रकोप जनवरी 2023 में था। अब तक 27,000 मामले सामने आ चुके हैं और 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। इसके शुरुआती लक्षण बुखार हैं। इसके बाद सिरदर्द, सूजन, कमर दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। बुखार उतरने के बाद शरीर पर चकत्ते दिखने लगते हैं, जो अक्सर चेहरे से शुरू होकर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाते हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button