ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उत्तराखंड में 74 ट्रांसफरः जर्मनी रवाना होने से पहले मंत्री ने किये थे तबादले, सीएम धामी ने लगा दी रोक  

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल स्टडी टूर जाने से पहले अपने चेहते 74 अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर कर गये। कैबिनेट मंत्री अपने एक अध्ययन दल के साथ 25 सितम्बर तक के लिए जर्मनी गये हैं।

यह भी पढेंः हनुमान मंदिर में नमाज पढने का वीडियो वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इनके द्वारा कराये ट्रांसफर पर रोक लगा दी। अग्रिम आदेश तक इन ट्रांसफरों पर रोक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जारी किये गये हैं। ये आदेश सीएम कार्यालय के अनुसचिव अनिल काला द्वारा जारी किये गये हैं। इसआदेश में कहा गया है कि शहरी विकास विभाग के 74 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।   

कैबिनेट मंत्री ने बैकडोर भर्ती स्वीकारी थी

बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधान सभा में बैकडोर भर्ती की स्वीकारोक्ति के बाद से भारी चर्चा में हैं। इसलिए उनके हर निर्णय व काम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा में बैकडोर हुई भर्ती के संबंध में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी किसी भी समय जांच कमेटी की रिपोर्ट पटल पर रख सकती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दूरदर्शी सोच अपनायी

इसलिए किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दूरदर्शी सोच अपनायी है। इसी रणनीति के चलते विवादास्पद कैबिनेट मंत्री द्वारा किये गये तबादलों पर अगले ही दिन रोक लगा दी। प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार रात शहरी विकास विभाग में तैनात अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक, लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्क  सहायक स्तर के करीब 74 कर्मचारियों को तबादले कर दिये थे।

स्टडी टूर पर जर्मनी गये हुए हैं प्रेमचंद अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को अधिकारियों के साथ स्टडी टूर पर जर्मनी गये हुए हैं। इस दल में अग्रवाल के साथ अपर मुख्य सचिव  आनंद वर्धन, शहरी विकास के निदेशक नवनीत पांड़े, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद  सरस्वती और ऋषिकेश के मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल भी साथ गये हैं।

जर्मनी में जानेगें सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के गुर

यह दल जर्मनी में जाकर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को जानना सीखेंगे। साथ ही यह जानेगें कि हरिद्वार व अन्य स्थानों पर कूड़े वाले नालों को गंगा में गिरने से किस तरह से रोका जा सकता है। उत्तराखंड सरकार के इस स्टडी टूर वाले दल का सारा व्यय सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रबंधन करने वाली कंपनी जीआईजैड उठायेगी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button