ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Azam Khan और Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, BJP ने उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटें जीतीं


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। उपचुनाव में भाजपा ने सपा से दोनों सीटें छीनकर भगवा का परचम लहरा दिया है।

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम लोधी ने सपा के मोहम्मद आसिम रजा को 42048 मतों से हरा दिया। उधर आजमगढ लोकसभा सीट पर भी भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरुआ ने कई हजार मतों से अपने निकटतम सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को हराया। बता दें कि रामपुर की सीट आजम खां के इस्तीफा देने और आजमगढ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण ये सीटें रिक्त हुईं थी, लेकिन उपचुनाव में सपा ने दोनों ही सीटें गंवा दीं, जो समाजवादी के लिए बहुत बड़ी हार है। माना जा रहा है कि आजम खां की मुस्लिम मतदाताओं और अखिलेश यादव की यादव मतदाताओं पर पकड़ कमजोर होन के कारण ही सपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरुआ

उधर पंजाब के संगरुर में ही आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मुंह की खानी पड़ी है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह मान के इस्तीफा देने से खाली हुई संगरुर गंवा दी। संगरुर सीट पर आप के प्रत्याशी गुरमेल सिंह की मात हुई है, यहां से शिरामणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत मान को जीत मिली है। सिमरनजीत मान शिरामणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष भी हैं। पंजाब में आज की हार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लोकसभा में सांसदों की संख्या शून्य हो गयी है।

ये भी पढ़ें : IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज ,जानिए कब कहाँ और कैसे होगा मैच

देश के चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिमाणों में दिल्ली की राजेन्द्रनगर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हजार के अधिक मतों से शिकस्त दी। त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर दो पर भाजपा ने जीत लीं। इनमें टाउन बोरडोवाली से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री मानिक साहा ने 6104 मतों से जीतें, जबकि सुरमा से बीजेपी के स्वप्नदास पाल ने बाजी मारी। पाल ने सीपीआई(एम) के अंदनदास को हराया। जुबराजनगर विधान सभा भी भाजपा के खाते ही गयी। यहां से भाजपा प्रत्याशी मलिन देवनाथ विजयी रहे। उन्होने कांग्रेस की सुष्मिता देवनाथ को भारी मतों से हराया।

अगरतला से कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप राय वर्मन ने 3,163 मतों से जीत दर्ज करायी। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट से वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार मेकापति विक्रम रेडडी ने भाजपा उम्मीदवार भरत कुमार गुंदलपल्ली को 82, 888 मतों से हराया। उधर झारखंड की मंदारी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को शिकस्त दी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button