ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप,द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव आयोग में हुआ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर (President election) कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू, और भाजपा नेताओं के खिलाफ चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी कांग्रेस ने किया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में भाजपा ने 17 और 18 जुलाई को मतदाताओं को रिश्वत और अन्य प्रलोभन देकर
मतदान को प्रभावित किया। कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग को अपनी शिकायत में कहा कि मतदान करने वाले विधायकों को एक पांच सितारा होटल में लक्जरी आवास दिया गया था।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी की मंत्रियों को नसीहत- दफ्तर और निजी स्टाफ पर आंख मूंद कर न करें भरोसा

बता दें कि एनडीए उम्मीदवार( मुर्मू), मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सतीश रेड्डी, मंत्रियों और अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Pramod Sharma

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button