ट्रेंडिंगन्यूज़

प्रसारण मंत्रालय ने कसा शिकंजा : 6 पाकिस्तानी चैनलों सहित 16 यूटयूब चैनल्स किये ब्लॉक


नई दिल्ली: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत विरोधी प्रचार में लगे 16 यूटयूब चैनलों पर शिकंजा कसते हुए इन सभी यूटयूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। मंत्रालय द्वारा बैन किये गये इन यूटयूब चैनलों में 6 यूटयूब चैनल पाकिस्तान के शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि भारत के जिन 10 यूटयूब चैनलों को ब्लॉक किया गया है।

भारत के इन 10 यूटयूब चैनलों ने आईटी रूल्स 2021 के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को अपने प्रसारण की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किये गये इन सभी 16 यूटयूब चैनलों की देश भर में करीब 65 करोड़ व्यूवरशिप थी। इस कारण इनके प्रसारणों से देश में राष्ट्र विरोधी माहौल बनाये जाने की संभावनाओं को बल मिल रहा था। मंत्रालय ने इनके प्रसारणों पर नजर रखी और अब इन्हें बंद करना आवश्यक हो गया था।

6 पाकिस्तानी चैनलों सहित 16 यूटयूब चैनल्स किये ब्लॉक

Arijit Singh Birthday: ‘पर्सनल लाईफ से करियर तक’ सहे कड़े संघर्ष! जानिए अरिजीत की पुरानी ज़िदंगी के बारे में…

प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 6 पाकिस्तानी यूटयूब चैनल काफी समय से भारत विरोधी फेक खबरों को दिखा रहे थे। ये भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर, विदेश मंत्रालय से संबंधी मनगढंत फर्जी खबरें चलाकर भारत की संप्रभुता और अखंड़ता के लिए लगातार खतरा पैदा कर रहे थे। इसके साथ ही कुछ यूटयूब चैनल साजिशन भारत के एक समुदाय विशेष को आतंकवादी बताकर प्रचारित करते थे और देश में दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने के काम कर रहे थे।ये चैनल कभी भी जम्मू कश्मीर, कोरोना, लाकडाऊन आदि पर फर्जी खबरें फैलाकर प्रवासी मजदूरों और जनता में डर का माहौल पैदा कर देते थे। इन यूटयूब चैनल ब्लाक किये जाने से काफी हद तक राष्ट्र विरोधी ताकतों को मनोबल कमजोर होगा।

Pramod Sharma

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button