ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

CWG 2022 Day 4: भारत ने चौथे दिन एक रजत और दो कांस्य पदक को किया अपने नाम

नई दिल्ली: भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन तीन पदक जीते। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमाबाम ने रजत पदक, जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक और भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 9 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आपके इस गजब के प्रदर्शन ने अनगिनत प्रशंसकों का दिल जीता है और लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है। भारत को आप पर गर्व है।”

Pramod Sharma

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button