ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Ekta Kapoor Arrest Warrant: इस फिल्म़ निर्माता और उनकी मां के खिलाफ़ बिहार में अरेस्ट वारेंट जारी, ये है पूरा मामला

नई दिल्ली: फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor Arrest Warrant) और उनकी माता शोभा कपूर के ऊपर मुश्किलों की तलवार लटकता दिखाई दे रही है। बिहार के बेगूसराय के एक अदालत में उन दोनों के खिलाफ वारेंट जारी किया गया है। कारण है उनके द्वारा बनाई गई एक वेब सीरीज़ जिसमे बाहर काम पर रह रहे सैनिकों की पत्नियों के बारे में गलत चीज़े दिखाई गई हैं।

Ekta Kapoor Arrest Warrant

ये है पूरा मामला

एकता कपूर और उनकी मां द्वारा बनाए गए एक वेब सीरीज़ “ट्रिपल एक्स सीज़न 2” रिलीज़ होते ही विवादों में घिर गई थी। इसका कारण उसमे दिखाया गया सैनिकों की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक कंटेट था। उसमे ऐसा दिखाया गया है कि जब सैनिक अपनी ड्यूटी पर जाते हैं, तब पत्नियां किसी और आदमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। बता दें कि पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से 6 जून 2020  को  सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में गुस्सा है और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था।

Ekta Kapoor Arrest Warrant

यह भी पढ़ें: Boycott Indian Idol 13: ये होती है Reality Show की सच्चाई, शख़्स ने वीडियों बनाकर खोली Indian Idol की पोल

सैनिकों का गुस्सा

इस वेब सीरीज़ के मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर को समन भेजकर जवाब मांगा गया था। केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Ekta Kapoor Arrest Warrant
news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button